फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation Elections 2026... Seven wards reserved for SCs and 12 wards for women.

Chandigarh News: नगर निगम चुनाव 2026... सात वार्ड एससी और 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Fri, 28 Aug 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Elections 2026... Seven wards reserved for SCs and 12 wards for women.
चंडीगढ़। इस साल दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया तय कर दी है। चंडीगढ़ प्रशासन के स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर निगम चुनाव में सात वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे, जिनमें तीन वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए होंगे। यह व्यवस्था 2011 की पिछली प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लागू की जाएगी। इस संदर्भ में प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश के मुताबिक सात एससी आरक्षित वार्डों का चयन उन वार्डों में से किया जाएगा, जहां 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी का प्रतिशत सबसे अधिक है। हालांकि, पिछली यानी 2021 की नगर निगम चुनाव में एससी के लिए आरक्षित किए गए सात वार्डों को इस बार इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। इसके बाद शेष वार्डों में एससी आबादी के प्रतिशत के आधार पर आरक्षण तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed