फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation Chandigarh is giving pension to 700 former employees of UT Administration, now given tension

Chandigarh News: यूटी प्रशासन के 700 पूर्व कर्मियों को नगर निगम चंडीगढ़ दे रहा पेंशन, अब दे दी टेंशन

Tue, 19 Sep 2023 06:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Chandigarh is giving pension to 700 former employees of UT Administration, now given tension
रिशु राज सिंह
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रशासन के करीब 700 सेवानिवृत्त कर्मी नगर निगम से पेंशन ले रहे हैं। निगम ने अब एक पब्लिक नोटिस जारी कर कहा है कि ऐसे कर्मी संबंधित दस्तावेजों के साथ नई पेंशन फाइलें संबंधित डीडीओ को जमा करें। ऐसा न करने पर उनकी पेंशन अक्तूबर 2023 से रोक दी जाएगी।
पब्लिक नोटिस में 25 फरवरी 2021 के प्रशासक के आदेश का जिक्र किया गया है। इसके अनुसार वह सभी कर्मचारी जो प्रशासन से साल 1996 में स्थायी तौर पर ट्रांसफर होकर आए थे, उनके सेवानिवृत्त होने पर पेंशन और अन्य बेनिफिट्स का भुगतान प्रशासन ने ही करना था। इसलिए पब्लिक नोटिस ऐसे सभी कर्मचारियों के लिए है जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं और नगर निगम से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। 15 दिनों के भीतर संबंधित दस्तावेजों के साथ नई पेंशन फाइलें संबंधित डीडीओ को जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर उनकी पेंशन अक्तूबर से रोक दी जाएगी। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया गया है कि ऐसे 700 से ज्यादा कर्मचारी हैं जो नगर निगम से पेंशन ले रहे हैं। अब प्रशासक के आदेश के अनुसार उन कर्मियों के पेंशन को रेगुलराइजेशन करने की कोशिश की जा रही है। यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि वर्ष 2021 के बाद से जितने भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं और जिनकी फाइल उनके पास आ रही है, उन्हें इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ही पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन


हर साल निगम के बचेंगे 30 करोड़ रुपये

अगर इन 700 कर्मियों को प्रशासन की तरफ से पेंशन देनी शुरू हो जाती है तो यह वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम के लिए काफी बड़ी राहत होगी, क्योंकि इससे निगम के हर साल करीब 30 करोड़ रुपये बचेंगे। जो साल दर साल बढ़ते जा रहे हैं। इस समय नगर निगम में पैसों की कमी होने की वजह से विकास कार्यों के नए टेंडर पर रोक लगा दी गई है। निगम के अनुसार रिटायर्ड फायर कर्मचारियों की पेंशन डीसी कार्यालय दे रहा है। साल 2005 में भी यह आदेश जारी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान नहीं कर रहा था। नगर निगम का गठन साल 1996 में हुआ था उस समय सभी कर्मचारी प्रशासन से ही नगर निगम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में हो गया था फैसला कि प्रशासन देगा पेंशन
निगम से वर्ष 2020 में इंजीनियरिंग विभाग के 74 कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के पांच कर्मचारी व एमओएच से 38 कर्मचारी रिटायर हुए थे। तब विवाद हुआ था कि इन्हें पेंशन कौन देगा, क्योंकि इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग से ट्रांसफर होकर आए थे। वहीं, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी डीसी ऑफिस और एमओएच विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आते हैं। इसके बाद प्रशासक के सलाहकार की अध्यक्षता में बैठक हुई और तय हुआ कि जिस विभाग के अंतर्गत जो कर्मचारी आता है, उसे उसी विभाग से पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed