म्युनिसिपल एक्ट में जिक्र नहीं, मेयर ने गठित की 14 कमेटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी मंथन के बाद मंगलवार को मेयर ने नगर निगम की 14 सब कमेटियों का गठन कर दिया। 14 में से 11 कमेटियां ऐसी हैं, जिनका म्युनिसिपल एक्ट में जिक्र नहीं है, उन कमेटियों के सदस्यों की अधिसूचना के लिए सिफारिश मंजूरी के लिए प्रशासन केा भेज दी गई है।
मेयर की ओर से जिन 14 कमेटियों का गठन किया है उसमे भाजपा के 7, कांग्रेस के तीन और मनोनीत तीन पार्षदों को चेयरमैन प्रस्तावित किया गया है जबकि बसपा पार्षद जन्नत जहां उल हक को स्लम कालोनी और गांव के विकास की कमेटी का चेयरपर्सन प्रस्तावित किया गया है।
हर साल मेयर की ओर से जो कमेटियों के सदस्यों के नाम तय किए जाते है उसमे जिस कमेटी में पहला नाम जिस पार्षद का होता है वह ही कमेटी के चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करता है और कोई भी उस उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं करता है।
मेयर अरुण सूद मंगलवार को अपनी पार्टी के पार्षदों की सहमति के बाद कमेटी के सदस्यों के नाम की घोषणा की है। हर कमेटी में 9 पार्षद शामिल है।
कमेटी- प्रस्तावित चेयरमैन
रोड कमेटी- सुरेंद्र बग्गा
वाटर सप्लाई - सतिंदर सिंह
हाउस टैक्स- अनूप सनी गिल
सैनिटेशन - सतीश कैंथ
सिटी ब्यूटीफिकेशन- गुरबख्श रावत
बिजली कमेटी- मुकेश बस्सी
फायर - एमपी कोहली
अपनी मंडी- शीला देवी,
वुमन इंपावरमेंट- हरजिंदर कौर
अतिक्रमण हटाओ -सौरभ जोशी
आर्ट, कल्चर एंड स्पोर्ट्स -राजेंद्र कौर रत्तू
प्राइमरी स्वास्थ्य - राजेश गुप्ता
प्राइमरी शिक्षा- हीरा नेगी