{"_id":"5b2e88a64f1c1bb0318b857b","slug":"mundka-bahadurgarh-route-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर आज से शुरू होगा मेट्रो का सफर,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर आज से शुरू होगा मेट्रो का सफर,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़-मुंडका मेट्रो
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे अरसे तक इंतजार के बाद आखिरकार आज रविवार से मुंडका-बहादुरगढ़ रूट पर मेट्रो का सफर शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा मेट्रो के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को दिनभर प्रशासनिक एवं मेट्रो अधिकारियों ने स्टेशनों और उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया।
शनिवार को नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ उद्घाटन स्थल व मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त सोनल गोयल व एसपी पंकज नैन ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ग्रीन लाइन मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। बहादुरगढ़ शहर में सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय शहरी राज्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व विधायक नरेश कौशिक मौजूद रहेंगे।
मुंडका-बहादुरगढ़ ट्रैक की ये है स्थिति
-मार्ग की लंबाई : 11.183 किमी
-स्टेशनों की संख्या : 07
-दिल्ली में : मुंडका औद्योगिक क्षेत्र, घेवरा, टिकरी कलां, टिकरी बॉर्डर
-हरियाणा में : एमआईई, बस स्टैंड, सिटी पार्क
-रंग (कलर)
कोड : ग्रीन (इंद्रलोक - मुंडका कॉरीडोर का विस्तार)
कनेक्टिविटी से लाभ
बहादुरगढ़ शहर को पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। बहादुरगढ़ एक विकासशील नगरीय इलाका है जहां कई औद्योगिक यूनिट भी हैं। इसी तरह, मुंडका भी एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां कई लोग अपनी व्यवसायिक आवश्यकताओं के लिए रोज यात्रा करते हैं। यह कॉरीडोर इन लोगों के लिए काफी मददगार होगा। यह खंड दिल्ली मेट्रो का गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद हरियाणा में तीसरा विस्तार है। हरियाणा में दिल्ली मेट्रो लाइंस का 21 किमी से अधिक लंबा मार्ग है। इस खंड के शुरू होने से हरियाणा में दिल्ली मेट्रो खंड का विस्तार 25.8 किमी लंबा हो जाएगा।
विज्ञापन
सभी को होगा लाभ
बहादुरगढ़ हरियाणा के झज्जर जिले में एक व्यस्त शहरी इलाका है जिसकी आबादी लगभग एक लाख सत्तर हजार है। बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में कई औद्योगिक यूनिट हैं और यह लाखों लोगों के रोजगार का स्रोत है जो दिल्ली से यहां की यात्रा करते हैं।
इसके अतिरिक्त, बहादुरगढ़ का विकास एक शैक्षिक हब के रूप में भी हुआ है और यहां कई विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय हैं। कई छात्र रोज दिल्ली से यहां आते हैं। मेट्रो उनके लिए भी काफी मददगार होगी। इस ट्रैक के शुरू होने से मॉडर्न इंडस्ट्रियल एस्टेट (एम आई ई) मेट्रो स्टेशन से इंडस्ट्रियल एस्टेट में काम कर रहे लोग भी लाभान्वित होंगे। बहादुरगढ़ में बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन की इंटरस्टेट बस टर्मिनल से निर्बाध कनेक्टिविटी है जो हरियाणा के अन्य क्षेत्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
ये हुआ पहली बार
टिकरी कलां और एम आई ए स्टेशन पर 440 केवीए और 220 केवीए की दो इलेक्ट्रिक लाइंस को 60 मीटर की ऊंचाई तक ऊपर किया गया। इन पावर लाइंस की ऊंचाई बढ़ाने के लिए लैटिस स्ट्रक्चर के बजाय भारत में पहली बार 60 मीटर की ऊंचाई के विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोनोपोल को खड़ा किया गया।
स्टेशन आर्किटेक्चर
कॉरीडोर के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया के अग्रभाग (फेकेड) को सुंदर टेराकोटा डिजाइनों से सजाया गया है। अन्य सभी स्टेशनों में भी चमकीले एवं जीवंत रंग का प्रयोग किया गया है और प्लेटफॉर्म पर चमकीले पीले स्तंभ हैं। सभी स्टेशनों पर लिफ्ट को भी इको-फ्रेंडली लाल टेराकोटा टाइल्स से तैयार किया गया जो संरचनाओं को जीवंतता दे रहे हैं। एलीवेटेड स्टेशनों की छतों को भी और अधिक सुंदर बनाने के लिए दोबारा डिजाइन किया गया है।
बहादुरगढ़ डिपो में सौर ऊर्जा संयंत्र
डीएमआरसी पर्यावरण हितैषी मेट्रो प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रयास के रूप में डीएमआरसी मौजूदा और भावी डीएमआरसी कॉरीडोरों में कई स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर पी वी पावर प्लांट) लगा रहा है। डीएमआरसी के भावी नेटवर्क में निर्माण चरण में ही सोलर पीवी पावर प्लांट को एकीकृत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी रूफ-टॉप सोलर प्लांट को आरईएससीओ मॉडल के अंतर्गत लगाया जा रहा है। इसके अलावा, मुंडका-बहादुरगढ़ कॉरीडोर के 7 स्टेशनों की छतों पर 700 के डब्लूपी अतिरिक्त क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र (पावर प्लांट) लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा जिसके लिए डेवलपर को अंतिम रूप दे दिया गया है।
परिचालन विवरण
इंद्रलोक/कीर्तिनगर-सिटी पार्क सेक्शन के टाइम-टेबल के अनुसार, इस पूरे कॉरीडोर पर कुल 20 मेट्रो होंगी। अशोक पार्क मेन मेट्रो स्टेशन से रवाना होने वाली हर दूसरी ट्रेन बहादुरगढ़ के सिटी पार्क स्टेशन तक जाएगी। इस तरह मुंडका-सिटी पार्क वाले सेक्शन पर करीब आठ मिनट में मेट्रो मिला सकेगी। इंद्रलोक/कीर्तिनगर और सिटी पार्क (बहादुरगढ़) के बीच मेट्रो सफर में 50 मिनट लगेंगे।