फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multiple agencies on the radar after the action cloth merchant

कपड़ा व्यापारी पर कार्रवाई के बाद रडार पर कई जांच एजेंसियां 

Thu, 15 Dec 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Multiple agencies on the radar after the action cloth merchant
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

ईडी द्वारा कपड़ा व्यापारी के घर से 2.19 करोड़ रुपये बरामद किए जाने के बाद से शहर में अन्य जांच एजेंसियों के कान भी खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस छापे के बाद से अन्य एजेंसियों ने भी धन कुबेरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर में 12 से अधिक व्यापारी एजेंसियों के रडार पर हैं। सूत्रों की माने तो पकड़े गए कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन पर पिछले काफी समय से नजर रखी जा रही थी। यहां तक की ईडी ने उसके बैंक में आने जाने तक पर नजर थी।
विज्ञापन


जब ईडी को घर में करोड़ों रुपये रखने का पर्याप्त सबूत मिले, तभी अचानक घर पर रेड कर व्यापारी को भागने या धन को ठिकाने का मौका ही नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पड़ सकते हैं उनके यहां भी आयकर छापे

Multiple agencies on the radar after the action cloth merchant
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट

सूत्रों की मानें तो महाजन ने जिस बैंक से पैसे बदलवाए थे, उसके अधिकारियों की भी जांच चल रही है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारियां होंगी। हालांकि ईडी अभी बैंक का नाम और उनके अधिकारियों के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

ईडी अधिकारियों की मानें तो शहर में उनकी करीब एक दर्जन अन्य कारोबारियों केलेनदेन पर बड़ी करीबी नजर रखी हुई है। जल्द ही उनके ठिकानों पर भी ईडी रेड कर सकती है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सेक्टर 15 स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को निकाला गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने सगे संबंधियों के नोट बदलने में आरबीआई की गाइडलाइनों की अनदेखी की थी। 

इस मामले में भी जिस तरह एक ही सीरीज के नये व पुराने नोटों की लाखों की खेप मिली है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि  बिना किसी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत के कपड़ा व्यापारी इतने पैसे नहीं ले सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed