फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muktsar: Former DSP Jagdish Bhola visit his ailing mother in giddarbaha

Muktsar: बुजुर्ग मां का हाल जानने पहुंचा पूर्व डीएसपी जगदीश भोला, पुलिस के कड़े पहरे में हुई मुलाकात

Fri, 17 Mar 2023 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

जगदीश भोला की माता को 28 जनवरी को मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें हेमिपेरेसिस बीमारी है। उनके शरीर का बायीं तरफ का एक हिस्सा कमजोर हो गया है। वह एक माह कोमा में रही हैं।

विज्ञापन
Muktsar: Former DSP Jagdish Bhola visit his ailing mother in giddarbaha
मां से मिलने पहुंचा पूर्व डीएसपी जगदीश भोला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ड्रग केस में सजा काट रहा पूर्व डीएसपी जगदीश भोला शुक्रवार को गिद्दड़बाहा के निजी अस्पताल में इलाजरत अपनी बुजुर्ग मां का हाल-चाल जानने पहुंचा। जगदीश भोला ने अदालत से दो माह की पैरोल मांगी थी, मगर अदालत ने याचिका खारिज कर दी। मगर बुजुर्ग मां के अस्पताल में दाखिल होने के कारण अदालत द्वारा शुक्रवार को कुछ समय के लिए मां से मिलने की मंजूरी दी गई थी। पुलिस के कड़े सुरक्षा पहरे में जगदीश भोला गिद्दड़बाहा अस्पताल पहुंचा और अपनी मां का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन


इस दौरान जगदीश भोला ने बताया कि वह अपनी मां से नौ साल पांच महीने बाद मिला है। उसके साथ जो लोग केस में नामजद हुए थे, उनको कई बार पैरोल मिल चुकी है। मगर उसे पैरोल नहीं दी जा रही। मां की खराब तबीयत के चलते अदालत से दो माह की पैरोल की अपील की थी, लेकिन नहीं दी गई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जगदीश भोला की माता को 28 जनवरी को मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें हेमिपेरेसिस बीमारी है। उनके शरीर का बायीं तरफ का एक हिस्सा कमजोर हो गया है। वह एक माह कोमा में रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत थोड़ी स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed