{"_id":"2860c71705cc59bd8efe1d9ee1b08057","slug":"mukteshwar-dham-wall-protect-deputy-speaker-meeting-shahpurkandi-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तेश्वर धाम बचाने को बनेगी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तेश्वर धाम बचाने को बनेगी दीवार
शाहपुरकंडी (पठानकोट)।
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा मुक्तेश्वर धाम को बचाने के उद्देश्य से स्थानीय रावी सदन विश्राम गृह में डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू की अध्यक्षता में अफसरों के साथ मुक्तेश्वर धाम बचाओ संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीसी सुखविंद्र सिंह और बैराज परियोजना के मुख्य अभियंता हरविंद्र सिंह भी मौजूद थे। इसमें निर्णय लिया गया कि मुक्तेश्वर धाम बचाने के लिए वहां दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
डिप्टी स्पीकर ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि शीघ्र ही मुक्तेश्वर धाम का सर्वे कर डिजाइन तैयार करने के बाद छह माह के अंदर वहां दीवार निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मुख्य अभियंता ने कहा कि बैराज की झील में साल 2017 से पानी भरना शुरू होगा। तब तक मुक्तेश्वर धाम की गुफाओं को बचाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। डीसी ने कहा कि मुक्तेश्वर धाम से लोगों की आस्था जुड़ी है और आस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं संघर्ष कमेटी के प्रधान ठाकुर गुलजार सिंह ने कहा कि अप्रैल 1995 को पंजाब सरकार ने मुक्तेश्वर धाम की 22 कनाल जमीन को बचाने के आदेश दिए थे, लेकिन 19 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मौके पर एससी एससी एके औजला, सुधीर गुप्ता, जगदीश सिंह, हरजिंद्र सिंह, भीम सिंह, प्रभात काटल, मनजीत सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह बाबा, भाग सिंह, पूर्ण सिंह, जिला परिषद सदस्य दुनी चंद, योगेश शर्मा, भूषण खन्ना, बसंत सिंह, ओपी वर्मा, अशोक शर्मा, मनोज कुमार, मंगल सिंह मौजूद थे।