फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mukhyamantri teerth yatra yojna special train schedule

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती जाना चाहते हैं तो पढ़ें खबर

Fri, 08 Jan 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 08 Jan 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
mukhyamantri teerth yatra yojna special train schedule

अगर आप ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं तो 29 जनवरी को एक स्पेशल ट्रेन जाएगी। पंजाब के लोगों को धार्मिक स्थलों के मुफ्त दर्शन करवाने के उद्देश्य से पंजाबभर में शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत यह ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि मालेरकोटला से अजमेर के लिए रेलगाड़ी 29 जनवरी को रवाना होगी। यह रेलगाड़ी एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन करवाकर वापस मालेरकोटला लौटेगी।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान रेल टिकट, सफर और वहां रहने के दौरान खाना पीना, रिहाइश का प्रबंध, रेलगाड़ी में डाक्टरी सहूलतों तथा रेलगाडी से आगे धार्मिक स्थान तक पहुंचने का सारा खर्च पंजाब सरकार करेगी। यह रेल यात्रा पूरा वर्ष जारी रहेगी और पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों से विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए रेलगाड़ियां चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले चरण में आठ रेल गाड़ियां श्री हजूर साहिब के लिए, 6 रेल गाड़ियां वाराणसी और तीन रेलगाड़ियां अजमेर के लिए चलाए जाने की योजना है। 11 जनवरी को खडूर साहिब हलके की संगत के लिए तरनतारन से, 15 जनवरी को समाना के श्रद्धालुओं के लिए रेलगाड़ी पटियाला रेलवे स्टेशन से, 18 जनवरी को फतेहगढ़ चूड़ियां के लिए बटाला रेलवे स्टेशन से, 22 जनवरी को श्री मुक्तसर साहिब और जलालाबाद के श्रद्धालुओं के लिए रेलगाड़ी मुक्तसर साहिब स्टेशन से और 25 जनवरी को भुल्लथ और करतारपुर हलके के श्रद्धालुओं के लिए रेलगाड़ी बयास रेलवे स्टेशन से नांदेड़ के लिए रवाना होगी।


ढींढसा ने बताया कि अपना पहचान पत्र और मेडिकल फिटनेस का सर्टिफिकेट लेकर कोई भी श्रद्धालु यात्रा के लिए जा सकता है और इसलिए अपने तहसील अथवा जिला अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed