फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mukhtar Ansari Voice Samples Match In Connection With An Extortion And Criminal Intimidation Case

पंजाब : रंगदारी मामले में मुख्तार अंसारी की आवाज के नमूने मिले, सात साल की हो सकती जेल

Sun, 04 Apr 2021 10:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 10:17 AM IST
सार

  • पंजाब ने यूपी का दावा किया खारिज, अंसारी की एंबुलेंस बुलेटप्रूफ नहीं
  • यूपी के पूर्व डीजीपी और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने उठाया था सवाल
  • कहा- एंबुलेंस सैटेलाइट फोन से लैस, अंदर रहते हैं मुख्तार के गुर्गे 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Voice Samples Match In Connection With An Extortion And Criminal Intimidation Case
मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली मुख्तार अंसारी ने दो साल पहले पंजाब के मोहाली के सेक्टर-70 स्थित एक नामी बिल्डर से फोन पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। यह फोन कॉल 27 सेकेंड की थी। कारोबारी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया था। इसी कॉल रिकार्डिंग के आधार पर मटौर थाने में अंसारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पंजाब पुलिस अंसारी को लेकर आई थी। करीब चार दिन मोहाली पुलिस की हिरासत में रहने के दौरान उसकी आवाज के नमूने लिए थे। 

विज्ञापन


आला अधिकारियों के मुताबिक यह नमूने अंसारी की आवाज से मेल खाते हैं। मोहाली पुलिस ने इस केस में 10 मार्च को चालान पेश किया था। 31 मार्च को चालान की कॉपी मुख्तार अंसारी को सौंपी गई थी। मोहाली अदालत में आरोपी पर रंगदारी मांगने, सुबूत मिटाने और जान से मारने की धमकी देने के तहत आरोपपत्र दायर किया था। अगर सारी धाराओं में आरोपी दोषी पाया गया तो उसे सात साल तक सजा हो सकती है।
विज्ञापन


पंजाब ने यूपी का दावा किया खारिज, अंसारी की एंबुलेंस बुलेटप्रूफ नहीं
मुख्तार अंसारी की पेशी के दौरान इस्तेमाल एंबुलेंस के बुलेटप्रूफ होने का यूपी का दावा पंजाब सरकार ने खारिज कर दिया है। पंजाब के एडीजीपी जेल पीके सिन्हा ने साफ किया, अंसारी को लाने वाली एंबुलेंस सामान्य थी। यूपी के दावों में कोई दम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपड़ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर मोहाली के बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप है। उत्तर प्रदेश पुलिस अंसारी को ले जाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही है लेकिन वह अपनी खराब सेहत का हवाला देकर बचता आ रहा है। मोहाली में मुख्तार अंसारी की पेशी के दौरान उसे लाने वाली एंबुलेंस पर विवाद छिड़ा है। 

यूपी के पूर्व डीजीपी ब्रजलाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी एंबुलेंस को बुलेटप्रूफ बताया। यूपी के पूर्व डीजीपी ब्रजलाल ने दावा किया था कि एंबुलेंस सैटेलाइट फोन से लैस है और इसमें अंसारी के गुर्गे उसकी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। पूर्व डीजीपी का कहना है कि अंसारी के यूपी की जेल में रहने के दौरान यह एंबुलेंस जेल के बाहर खड़ी रहती थी। 


उत्तर प्रदेश के इन दावों पर पंजाब के एडीजीपी जेल पीके सिन्हा का कहना है कि एंबुलेंस बुलेटप्रूफ नहीं बल्कि साधारण थी, जिसे अंसारी द्वारा ही उपलब्ध करवाया गया था। अंसारी को यह अनुमति पंजाब बंदी नियम-1969 के तहत दी गई थी। सिन्हा ने कहा कि यूपी की अदालतों ने भी अंसारी को निजी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। अंसारी को यूपी भेजे जाने पर सिन्हा का कहना है कि इस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है। उच्चतम न्यायालय के आदेश को किस तरह लागू किया जाना है, इस पर कानूनी सलाह ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed