{"_id":"e06ccf728efced644edf0ba8568b5a3a","slug":"msme-special-bahadurgarh-industrialist-subhash-jagga-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 करोड़ से शुरू किया बिजनेस, आज सौ करोड़ का टर्नओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 करोड़ से शुरू किया बिजनेस, आज सौ करोड़ का टर्नओवर
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के सुभाष जग्गा ने एक करोड़ से फुटवियर का बिजनेस शुरू किया और मेहनत के दम पर कम समय में ही सालाना सौ करोड़ का टर्नओवर कमाया। बहादुरगढ़ में कई उद्यमियों ने फुटवीयर इंडस्ट्री के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
इनमें टुडे ग्रुप के सुभाष जग्गा ने बहुत कम समय में अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से वो मुकाम हासिल किया है, जिस पर पहुंचने की तमन्ना हर किसी उद्यमी की होती है। जग्गा का व्यवसायी के तौर पर सफर संघर्ष पूर्ण रहा और वे आज बुलंदी पर है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी जूता निर्माता सुभाष जग्गा फिलहाल बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज़ और बहादुरगढ़ फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव हैं। जग्गा ने वर्ष 1996 में बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) में करीब एक करोड़ रुपये से टुडे फुटवियर प्रा. लि. की शुरुआत की।
विज्ञापन
आज उनके ग्रुप की टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस ग्रुप में टुडे के फुटवियर्स प्रा. लि. के अलावा जग्गा फुटवियर्स प्रा. लि. और साईं इंटरनेशनल प्रा. लि. भी शामिल हैं। जग्गा के बेटे विशाल भी ग्रुप में पार्टनर हैं।
उनके उद्योगों में 400 से ज्यादा लोग सीधे तौर पर काम करते हैं। ग्रुप का माल दुबई में निर्यात होता है। जग्गा कहते हैं कि बहादुरगढ़ की पीयू चप्पल ने अपनी क्वालिटी के दम पर चीन के पीयू चप्पल निर्माताओं को पछाड़ दिया है।