{"_id":"12f6a14c606dea19cbf245ffbc009e87","slug":"msme-haryana-panchkula-industrialist-satish-gupta-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्होंने बिजली बचाकर अवार्ड जीते, इटली तक नाम कमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्होंने बिजली बचाकर अवार्ड जीते, इटली तक नाम कमाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 27 Jan 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला के सतीश गुप्ता अपने बनाए लेमिनेट्स, बिजली की बचत करने और इनोवेशन के कारण न केवल देश में बल्कि इटली तक जाने जाते हैं। सतीश गुप्ता की स्टाइलम इंडस्ट्री को दो बार बिजली बचत के लिए हरियाणा सरकार से आवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
इस इंडस्ट्री की नींव वर्ष 1991 में सतीश गुप्ता ने रखी थी। सिर्फ तीन साल में ही उनकी यह इंडस्ट्री विश्व प्रसिद्ध हो गई। स्टाइलम इंडस्ट्री लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सतीश गुप्ता अपने परिवार के फर्स्ट जनरेशन इंटरप्रेन्योर हैं। पंचकूला सेक्टर-7 के रहने वाले सतीश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1976 से 1984 तक फरीदकोट (पंजाब) में बिल्डिंग मैटेरियल की ट्रेडिंग और डिस्ट्रिब्यूशन किया।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि वह आगे बढ़ना चाहते थे, इसीलिए कुछ नया करने की मंशा थी। पंचकूला में उनके पास दो प्लाट खाली पड़े थे। सतीश गुप्ता ने बताया कि स्टाइलम बीएसई में रजिस्टर्ड कंपनी है। इसका पहला पब्लिक इश्यू वर्ष 1995 में निकाला गया। स्टाइलम इंडस्ट्री में लेमिनेट्स, एडहेसिव और अन्य प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। सतीश गुप्ता ने बताया कि अब उनके भाई, बेटा और भाई का बेटा सभी साथ में काम करते हैं।
विज्ञापन
सतीश गुप्ता ने बताया कि उनको हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2010 और वर्ष 2014 में बिजली बचत के लिए आवार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि यह आवार्ड हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बिजली बचत के लिए उनके कर्मचारी और अधिकारी हमेशा कार्य करते रहते हैं। इसके साथ ही कंपनी को ग्रीन इंडस्ट्री का दर्जा भी मिल चुका है।
अभयपुर गांव को लिया गोद
सतीश गुप्ता ने बताया कि नौ माह पहले उनकी कंपनी ने अभयपुर गांव को गोद लिया था। इस गांव में एक पार्क डवलप किया जा रहा है और साथ ही यहां के लोगों को रोजगार के साथ एजूकेशन में भी मदद की जा रही है।
तीन हजार को दिया है रोजगार
स्टाइलम इंडस्ट्री के माध्यम से सतीश गुप्ता ने करीब तीन हजार लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध करवाए। सतीश गुप्ता ने बताया कि अब इन हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए हैं। इस प्रकार के इन हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से उनकी इंडस्ट्री स्किल्ड लेबर को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार कर रही है।