फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme haryana, panchkula industrialist rajkumar story

स्टाइलम से बिजनेस का स्टाइल सीख लगा दी पैकेजिंग इंडस्ट्री

Wed, 20 Jan 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 20 Jan 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
msme haryana, panchkula industrialist rajkumar story

शुरुआत से ही अपना बिजनेस करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पांच साल नौकरी की। इसी बीच स्टाइलम से बिजनेस करने का स्टाइल सीख लिया। पांच साल बाद नौकरी छोड़ खुद का बिजनेस शुरू किया। रात-रात तक जागकर पूरी लगन के साथ खूब मेहनत की और मेहनत रंग भी लाई। आज ट्राइसिटी ही नहीं बल्कि हरियाणा से लेकर पंजाब और हिमाचल में प्रिंटिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में इनकी अपनी अलग पहचान है। यह है केडी इंप्रेशन्स के प्रोपराइट राजकुमार गुप्ता के उद्यमी बनने की कहानी।

विज्ञापन


पढ़ाई के बाद पांच साल की नौकरी
केडी इम्प्रेशन्स के प्रोपराइटर राजकुमार ने बताया कि चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उनकी रुचि बिजनेस शुरू करने की थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते बिजनेस शुरू नहीं कर पाए। वर्ष 1995 में राजकुमार गुप्ता ने स्टाइलम इंडस्ट्री लिमिटेड पंचकूला में बतौर सहायक परचेज अधिकारी नौकरी की। उन्होंने बताया कि यहां पर करीब पांच साल तक नौकरी की। इस दौरान राजकुमार ने कंपनी के डायरेक्टर सतीश गुप्ता से बिजनेस की बारीकियां भी सीखीं।
विज्ञापन


नौकरी छोड़ शुरू किया खुद का बिजनेस
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पांच साल तक बिजनेस का थोड़ा अनुभव होने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और प्रेरणास्त्रोत सतीश गुप्ता और परिवार के सहयोग से 2001 में पंचकूला में ही किराये पर जगह लेकर प्रिंटिंग का काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि छोटी सी पूंजी के साथ अकेले दम पर बिजनेस शुरू किया। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शुरुआती दौर में वे आउटसोर्सिंग कर ट्रेडिंग किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंटिंग के साथ शुरू किया पैकेजिंग का काम
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2007 में उन्होंने इन हाउस मशीनरी के साथ प्रिंटिंग का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में छोटी मशीन के साथ भी क्वालिटी पर ही फोकस रखा। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2007 में बद्दी में फार्मा इंडस्ट्री के आने के बाद उन्होंने बिजनेस का विस्तार करने के लिए अपनी दूसरी यूनिट वहीं लगा दी और फार्मा इंडस्ट्री के लिए न केवल प्रिंटिंग का काम करने लगे बल्कि डिमांड के मुताबिक पैकेजिंग भी करने लगे। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2009 में उन्होंने बरवाला एचएसआईआईडीसी में प्रिंटिंग की रोटोग्रेवर्स की आधुनिक मशीन भी लगाई।

बड़ी मशीनें लगाने पर कर रहे विचार
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि क्वालिटी पर फोकस रखने, प्राइस फेक्टर और सर्विस फेक्टर की वजह से न केवल उनका बिजनेस चल निकला बल्कि बढ़ने भी लगा। उन्होंने बताया कि वे क्लाइंट को और बेहतर सर्विस और प्रिंटिंग क्वालिटी देने के लिए बड़ी और आधुनिक मशीनें लगाने पर विचार कर रहे हैं।


इन जगहों से है डिमांड
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मौजूदा वक्त में वे फार्मा इंडस्ट्री, फर्नीचर इंडस्ट्री, पेपर इंडस्ट्री, लैमिनेट इंडस्ट्री, बिजनेस प्रमोशनल मैटीरियल और स्कूलों के लिए प्रिंटिंग और पैकेजिंग का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास बद्दी, पोंटा साहब, पंजाब, हरियाणा और ट्राई सिटी से प्रिंटिंग और पैकेजिंग के लिए डिमांड है।

ये करते हैं तैयार
- कैटलॉग्स
- ब्रोशर्स
- स्टीकर लेबल्स
-  स्कूल मैगजीन

यहां लगा दी दो यूनिट
- पंचकूला इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-दो (2001)
- बद्दी (2007)

रोजगार- करीब 16 कर्मचारी

राजकुमार गुप्ता, प्रोपराइटर
कंपनी- केडी इम्प्रेशंस
स्कूलिंग- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ (1991)
ग्रेजुएशन- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ (1994)
सदस्य- यूनिसेफ
सदस्य- शहीद भगत सिंह जागृति मंच, पंचकूला।

 टिप्स
- काम की शुरुआत से पहले जानकारी जरूर लें
- मेहनत, लगन और ईमानदारी से करें काम
- बजट और फाइनेंस का भी रखें ध्यान
- क्वालिटी पर फोकस रखने से होगा फायदा
-  समय पर बेहतर सर्विस देना भी महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed