फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme haryana, panchkula industrialist kunal jain story

पिता के सहयोग से इंडस्ट्री लगाई, आज करोड़ों का टर्नओवर

Wed, 27 Jan 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 27 Jan 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
msme haryana, panchkula industrialist kunal jain story

बिजनेस में रुचि थी तो पिता के सहयोग से कुनाल ने ट्रैक्टर पाट्स की इंडस्ट्री लगा दी, आज जिसका सालाना टर्न ओवर करोड़ों में है। 2005 में करीब 15 लाख रुपये से यूनिट शुरू करने वाले केन कंपनी के प्रोप्राइटर कुनाल जैन की कड़ी मेहनत और बेहतर आइडिया की वजह से आज कंपनी का सालाना टर्न ओवर करोड़ों में है। इतना ही नहीं उनकी कंपनी देशभर में रेलवे के लिए शीट मेटल कंपोनेंट भी मुहैया करवाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


एन्सेलरी अलॉट होने पर लगाई यूनिट
केन कंपनी के प्रोप्राइटर कुनाल जैन ने बताया कि वर्ष 1975 में पिता देवेंद्र सिंह जैन को एचएमटी एन्सेलरी यूनिट अलॉट हुई थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही पिता को बिजनेस में रुचि थी। ऐसे में उन्होंने इसी वर्ष पंचकूला में ऑटो मोबिल इंडस्ट्री लगाकर ट्रैक्टर के पार्ट्स बनाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके पिता एचएमटी को ही ट्रैक्टर के पार्ट्स मुहैया करवाते थे।
विज्ञापन


वर्ष 2005 में खुद भी आए बिजनेस में
कुनाल जैन ने बताया कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने छह महीने गुड़गांव में मारुति कंपनी में ट्रेनिंग की। पिता के सहयोग और बिजनेस में रुचि की वजह से वर्ष 2005 में उन्होंने पंचकूला में करीब 15 लाख रुपये और 12 कर्मचारियों के सहयोग यूनिट लगाई और ट्रैक्टर के पार्ट्स बनाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे एचएमटी और सोनालिका को ही ट्रैक्टर के इंजन और बॉडी के पार्ट मुहैया करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2008 में रेलवे के लिए पार्ट्स बनाने किए शुरू
कुनाल जैन ने बताया कि वर्ष 2007 में उन्होंने एक सेमिनार में रेलवे द्वारा प्रोजेक्ट दिखाए जाने के बाद उन्होंने सेंटर भरने शुरू किए और धीरे-धीरे उनके पास आर्डर आने लगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने रेलवे के लिए शीट मेटल कंपोनेंट बनाने शुरू किए। मौजूदा वक्त में वे इंजन से लेकर कोच तक के पार्ट्स बनाकर दे रहे है। उन्होंने बताया कि भविष्य में एक्सपोर्ट कंपनियों को ट्रैक्टर के साथ साथ रेलवे के पार्ट्स देने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए वे प्रोजेक्ट पर काम भी कर रहे हैं।


इन जगहों से है डिमांड
कुनाल जैन के मुताबिक ट्रैक्टर के पार्ट्स के लिए उनके पास ट्राइसिटी के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली से डिमांड आती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा तैयार रेलवे के पार्ट्स भी देशभर में सप्लाई हो रहे हैं।

यहां लगा दी दो यूनिट
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो (1975)
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो (2005)

प्रोफाइल
कंपनी- केन
कुनाल जैन, प्रोप्राइटर
स्कूलिंग- भवन विद्यालय, चंडीगढ़ (1999)
बीटेक- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, (2003)

प्रोफाइल

देवेंद्र सिंह जैन
कंपनी- अजय इंडस्ट्रियल कारपोरेशन
बीएसटी मेकेनिकल- दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
प्रधान- एचएमटी एन्सेलरी एसोसिएशन

न्यू कमर्स के लिए टिप्स
- ईमानदारी और पूरी लगन से करें काम
- बजट और फाइनेंस भी बेहद जरूरी
- इंडस्ट्री लगाने से पहले सर्वे जरूरी
- उत्पाद की मार्केटिंग भी बेहद महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed