{"_id":"b6f4f8303bff75ac91ebf8ffdfd09ffa","slug":"msme-haryana-panchkula-industrialist-dinesh-chaudhary-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हाथ आए थे, पर जज्बा इतना कि इंडस्ट्री के पार्टनर बन गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली हाथ आए थे, पर जज्बा इतना कि इंडस्ट्री के पार्टनर बन गए
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 27 Jan 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वी के गुप्ता फगवाड़ा से खाली हाथ पंचकूला आए, 400 रुपये की नौकरी की और आज इन्वायरमेंट एंड साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट इंडस्ट्री के पार्टनर हैं। उनके यहां तैयार होने वाले साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स देश ही नहीं विदेशों में भी एक्सपोर्ट होते हैं। उन्होंने बताया कि वे इंजीनयरिंग क्षेत्र में जानकारी रखते थे। वर्ष 1970 में सीएसआईओ चंडीगढ़ में उन्होंने बतौर जूनियर साइंटिस्ट नौकरी की।
विज्ञापन
वीके गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1974 में उन्होंने करीब चार साल की रिसर्च के बाद पहला पीएच मीटर डेवलप किया। बतौर सीनियर साइंटिस्ट रिटारयमेंट लेने के बाद उन्होंने अपने बड़े भाई सतदेव गुप्ता के साथ पंचकूला में छोटी सी पूंजी के साथ साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट बनाने का काम शुरू किया। वीके गुप्ता ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने ब्लड टेस्ट के काम आने वाले पीएच मीटर बनाने शुरू किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंचकूला में अकेली उनकी कंपनी ही थी जो साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट बनाती थी। धीरे धीरे उन्होंने बड़े भाई के सहयोग से कोलोरीमीटर, होमोग्लोबिन मीटर, स्पैक्ट्रो फोटोमीटर सहित कई और साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट बनाए। उन्होंने बताया कि पंचकूला में लीड करने और क्वालिटी पर फोकस रखकर इंस्ट्रूमेंट बनाने की वजह से उनका बिजनेस बढ़ने लगा। वीके गुप्ता ने बताया कि इन्वायरमेंट एंड साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट की पूरे देश से उनके यहां डिमांड हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डीलर्स की मदद से वे फार्मा इंडस्ट्री, मैकेनिकल इंडस्ट्री, कैमिकल इंडस्ट्री और पेंट इंडस्ट्री के साथ साथ इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज और यूनिवर्सिटी आदि को साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट सप्लाई कर रहे हैं। भारत के अलावा विदेशों में भी उनकी कंपनी साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट एक्पोर्ट कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा तैयार साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट इंग्लैंड, दुबई, चाइना, साउथ अरेबिया और बांग्लादेश सहित और देशों में भी एक्सपोर्ट हो रहे हैं।