{"_id":"745a4605b737ab44462f5824f6259104","slug":"msme-haryana-light-engineering-industrialist-success-story-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका छोड़कर देश लौट आए और लगा दी इंडस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका छोड़कर देश लौट आए और लगा दी इंडस्ट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 23 Jan 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में अमेरिका के पर्संस इंटरनेशनल में बतौर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर रहे किशन कपूर ने लाखों रुपये छोड़ गुड़गांव में उद्योग स्थापित किया। उन्हें हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल वर्ष 1990-91 में गुड़गांव लेकर आए थे।
विज्ञापन
कपूर ने अपने जीवन की जमा पूंजी लगा कपूर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्वॉयज यूनिट खड़ा की। वह हांगकांग सहित कुछ अन्य देशों से ट्वायज कंपोनेंट आयात कर पूरा खिलौना बना कर निर्यात करते थे। उनका यह काम आगे बढ़ता गया। जो आज भी तमाम उतार-चढ़ाव के साथ जारी है।
विज्ञापन
कपूर बताते हैं कि मेक इन इंडिया अभियान अब शुरू हुआ है उनके मन यह बहुत पहले से चल रहा था। यही वजह थी कि अमेरिका छोड़ गुड़गांव में बस गए। तमाम प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए आज भी डटे हुए हैं।
विज्ञापन
कपूर का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने का काम करे तो गुड़गांव में लाखों नए रोजगार का सृजन हो सकता है। कपूर गुड़गांव और हरियाणा के उद्योगों की समस्याओं को सरकार और प्रशासकों के समक्ष बुलंद आवाज से हमेशा उठाते रहते हैं।