फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MS resigns after appointment of new Director Principal

Chandigarh News: नए डायरेक्टर प्रिंसिपल की नियुक्ति के बाद एमएस का इस्तीफा

Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
MS resigns after appointment of new Director Principal
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में डायरेक्टर प्रिंसिपल (डीपी) के पद पर नई नियुक्ति के बाद संस्थान में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दासरी हरीश ने पद से इस्तीफा दे दिया है। संस्थान के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी एमएस ने डीपी की नियुक्ति के विरोध में त्यागपत्र सौंपा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, यूटी प्रशासन की ओर से डीपी पद पर डॉ. रवनीत कौर की नियुक्ति के बाद यह घटनाक्रम सामने आया। वरिष्ठता के आधार पर डॉ. हरीश को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था और फैकल्टी के बीच उनके नाम की चर्चा भी थी। नियुक्ति में वरिष्ठता दरकिनार होने की चर्चा के बीच उनका इस्तीफा संस्थान में असंतोष माना जा रहा है। डॉ. हरीश पिछले चार माह से मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे और उनके कार्यकाल के पांच माह शेष थे। एक फैकल्टी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रशासनिक निर्णय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं लेकिन इस बार फैसला अप्रत्याशित रहा। डॉ. हरीश का इस्तीफा फिलहाल यूटी प्रशासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्थायी व्यवस्था होने तक दो डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed