{"_id":"6907b322de5d5ea1e104cb3c","slug":"mriduls-century-helps-himachal-establish-a-strong-hold-on-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1049-860671-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मृदुल के शतक से हिमाचल ने चंडीगढ़ पर बनाई मजबूत पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मृदुल के शतक से हिमाचल ने चंडीगढ़ पर बनाई मजबूत पकड़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कप्तान मृदुल सुर्रोच के शानदार नाबाद शतक की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट (अंडर-23) मुकाबले के पहले दिन चंडीगढ़ के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली। लुहणू क्रिकेट ग्राउंड, बिलासपुर में खेले जा रहे इस मैच में हिमाचल ने दिन का खेल समाप्त होने तक 286/5 रन बनाए।
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी चंडीगढ़ टीम ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया और हिमाचल को 94/4 पर संघर्ष में डाल दिया। लेकिन कप्तान मृदुल ने धैर्यपूर्वक पारी खेली और 159 गेंदों में नाबाद 130 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
मृदुल को नाबाद दीप सिंह (40) का अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच 116 रनों की अहम साझेदारी ने हिमाचल की पारी को मजबूती दी और टीम को ठोस स्थिति में पहुंचाया। चंडीगढ़ की ओर से जसकीरत सिंह मेहरा (2/59) और आर्यन दुग्गल (2/47) ने कसी हुई गेंदबाजी की, जबकि नील ने एक सफलता हासिल की।