{"_id":"c55b0cad51406ecad06bd67beacaf13c","slug":"mp-ratan-lal-kataria-will-join-united-nations-organization-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में शिरकत करेंगे सांसद कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में शिरकत करेंगे सांसद कटारिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़(हरियाणा)
Updated Sat, 31 Oct 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद रतन लाल कटारिया संयुक्त राष्ट्र संघ के 70वें अधिवेशन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकित किया है। कटारिया ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 55वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए अमेरिका भेजा था।
विज्ञापन
उस समय उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की जरनल एसैंबली में पर्यावरण विषय पर भाषण दिया था। अब किस विषय पर बोलने का अवसर प्राप्त होगा यह न्यूयार्क जाकर पता चलेगा। सांसद रतन लाल कटारिया नारायणगढ़ में राज्य मंत्री नायब सैनी के कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अन्र्तराष्ट्रीय मंचों पर जाने का मौका दिए जाने के लिए पार्टी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि वे अम्बाला की स्वाभिमानी जनता के आभारी है जिसने उन्हें भारी मतों से जीता कर संसद में भेजा और उन्हें मिल रहे सारे सम्मान की हकदार अंबाला लोकसभा क्षेत्र की जनता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से सारी दुनिया के सामने मेक इन इंडिया की बात रखी है और दुनिया के सभी देशों से भारत की नजदिकियां बनाई है। हर मुददे को जिनमें कुपोषण, भुखमरी, शिक्षा, साउथ अफ्रीकन देशों के विकास के मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण से दुनिया को अवगत करवाया है।
सांसद ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अमेरिका व चीन से शक्तिशाली आर्थिक शक्ति बनना चाहते है। वल्र्ड बैंक ने भी भारत की आर्थिक नीतियों की सराहना की है। भारत में जहां व्यापार करने की सूची में हिन्दुस्तान का नाम 142वें नम्बर पर था वह अब 130वें नम्बर पर आ गया है।
सांसद कटारिया ने हरियाणा की भाजपा सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया गया है।