फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   mp rajkumar saini, congress speaker randeep surjewala, controversial statement, haryana, politics

BJP सांसद के कड़वे बोल, दिग्गज कांग्रेसी को बताया गैंगस्टर का भाई

Wed, 13 Jul 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 13 Jul 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
mp rajkumar saini, congress speaker randeep surjewala, controversial statement, haryana, politics
बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी के विवादित बोल - फोटो : फाइल फोटो
अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले भाजपाई सांसद ने एक और विवादित बयान दिया है। बात हो रही है हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी की। उन्होंने गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग से खतरा बताकर सुरक्षा की मांग करने वाले कांग्रेस के नेशनल स्पीकर रणदीप सुरजेवाला को गैंगस्टर का भाई बताया है।
विज्ञापन


सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा है सुरजेवाला और गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग भाई-भाई है। एक भाई को दूसरे भाई से खतरा कैसा? सुरक्षा की मांग महज ड्रामेबाजी है। सांसद ने जाट नेताओं को भी नाम लिए बगैर जमकर निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाति विशेष के कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाले हैं। वे रोहतक को अपनी जागीर समझना बंद करें।  राई धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ने जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पहले सुरजेवाला को निशाने पर लिया। इसके बाद 27 नवंबर को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम पर जाट समाज के कार्यक्रम की घोषणा पर जाट नेताओं को भी निशाने पर लिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

सांसद ने कहा कि 27 अगस्त को हमारा कार्यकर्ता सम्मेलन रोहतक में होना है। इसकी घोषणा एक माह पूर्व ही कर दी गई थी। कार्यक्रम की तैयारियां भी चल रही है। प्रशासन से इसकी अनुमति मांगी गई है। लेकिन जाति विशेष के लोगों ने इसी कार्यक्रम के वाले दिन ही अपने कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कुछ लोगों की ओछी मानसिकता और दादागिरी है।

बोले, दम हो तो कुरुक्षेत्र में करें रैली

mp rajkumar saini, congress speaker randeep surjewala, controversial statement, haryana, politics
राजकुमार सैनी, एमपी - फोटो : ‌file photo
सांसद सैनी ने जाट नेताओं का नाम लिए बगैर सीधे चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनमें दम है और चैलेंज वाली बात है तो वे 28 नंवबर को कुरुक्षेत्र में रैली करे। सांसद सैनी ने जाति विशेष के एक तथाकथित नेता, जिस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सरकार पर दबदबा कायम करने और अपनी गुंडागर्दी को चमकाने के लिए ऐसे कारनामे करने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि रोहतक किसी की जागीर नहीं है। प्रदेश का एक जिला है। जाति विशेष के लोग रोहतक को जागीर समझना बंद करें।

डॉ. दहिया पर दर्ज हो देशद्रोह का केस : सैनी
राजकुमार सैनी ने सर्व खाप सर्व महापंचायत की अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया को भी निशाने पर लिया है। बताया जाता है कि डॉ. दहिया ने गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को अपने घर में छह माह तक रखने की बात कही थी। इस पर सांसद ने कहा कि ऐसी बात करने पर डॉ. संतोष दहिया पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वे प्रदेश की शांति व्यवस्था को भंग करने के नये नये तरीके हार्दिक से सीखना चाहती है। उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed