{"_id":"58bef9854f1c1b5f3ddc3e1c","slug":"mp-kirron-kher-wrote-a-letter-to-parkash-jawedkar-for-pu-staff-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू स्टाफ की सैलरी के लिए सांसद ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू स्टाफ की सैलरी के लिए सांसद ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टाफ को सैलरी नहीं मिल पाने का मामला सांसद किरण खेर ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने उठाया है। सांसद किरण खेर ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री से इस मामले को निजी तौर पर देखने और संबंधित अथॉरिटी को तुरंत पीयू की ग्रांट जारी करने के आदेश देने का आग्रह किया है। जिससे कि पंजाब यूनिवर्सिटी मौजूदा वित्तीय संकट से बाहर निकल सके। अपनी चिट्ठी में खेर ने बताया कि पीयू अथॉरिटी अपने स्तर पर सैलरी और दूसरे भत्तों के निमित्त 30.5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन से गुहार लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पीयू बड़े वित्तीय संकट से गुजर रही है।
विभिन्न संसाधनों से जो पैसा जुटता है, उससे खर्चे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अभी तक पीयू के टीचिंग स्टाफ को फरवरी महीने की सैलरी नहीं मिल पाई है। जिस कारण उनके परिवार भी मुश्किलों से गुजर रहे हैं। सैलरी नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल भी शुरू कर दी हैं। इस हड़ताल से यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होगी।