फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kirron kher letter to ut administration, for sallery issue

खेर ने लिखी चिट्ठी, कांट्रैक्ट कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट में दी जाए

Sun, 29 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
MP Kirron kher letter to ut administration, for sallery issue
सांसद किरण खेर - फोटो : File Photo
यूटी के सरकारी और गैर सरकारी ऑफिसों में काम करने वाले कांट्रैक्ट कर्मचारियों को समय पर वेतन जारी नहीं होने का मुद्दा सांसद किरण खेर ने यूटी प्रशासन के सामने उठाया है। किरण खेर ने प्रशासक के सलाहकार को चिट्ठी लिखकर सभी कांट्रैक्ट और सर्विस प्रोवाइडर के तहत नियुक्त कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक खाते में देने की मांग की है। खेर के अनुसार उनके पास काफी कांट्रैक्ट कर्मचारी समय पर पूरा वेतन नहीं मिलने की शिकायतें लेकर आते हैं। 
विज्ञापन


खेर ने मांग की है कि यूटी प्रशासन के ही कई विभागों में प्राइवेट कंपनी के माध्यम से कर्मचारी आउटसोर्स किए जाते हैं। इन कर्मचारियों को लगाने वाले प्राइवेट मालिक जॉब लेटर में लिखे वेतन से काफी कम पैसा देते हैं। लेकिन उनसे हस्ताक्षर पूरी सैलरी पर करवा लिए जाते हैं। इस तरह की शिकायतें यूटी प्रशासन के अधिकारियों के पास भी पहले आती रही हैं।
विज्ञापन


खेर के अनुसार शिकायत करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। सांसद के अनुसार भविष्य में सभी कांट्रेक्ट कर्मचारियों का वेतन उनके बैंक अकाउंट में डाला जाए। ऐसा नहीं करने वाले वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed