फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kirron Kher expressed her pain, said- some people in the party ignored her

Chandigarh News: सांसद किरण खेर का छलका दर्द, बोलीं- पार्टी में कुछ लोगों ने नजरअंदाज किया

Sun, 02 Jun 2024 06:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
MP Kirron Kher expressed her pain, said- some people in the party ignored her
चंडीगढ़। शहर की सांसद किरण खेर ने शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे सेक्टर-7ए के गवर्नमेंट मॉडल नर्सरी स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला। वोट डालने के बाद खेर ने भाजपा के जीत का दावा किया। इस दौरान खेर का दर्द भी छलक गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोगों ने उन्हें नजरअंदाज किया। उन्हें कई कार्यक्रम के मैसेज नहीं मिलते थे। उनके कामों का बहुत प्रचार भी नहीं हुआ। खेर ने पार्टी में मतभेद को लेकर भी बात की। किरण खेर से जब पूछा गया कि वह 10 साल चंडीगढ़ की संसद रही तो क्या ऐसे में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ेगा। साथ ही बोलीं कि उनके कामों का बहुत ज्यादा प्रचार नहीं हुआ। कहा कि पता नहीं कितना प्रचार हुआ है। बहुत सारी जगह पर उन्हें पता भी नहीं चला कि वहां पर कोई कार्यक्रम हो रहा है। खेर ने कहा कि अगर पार्टी ने प्रचार किया होगा तो वोट भी अच्छे मिलेंगे। किरण खेर ने कहा कि वह भाजपा के साथ है लेकिन बहुत सारे कार्यक्रमों में उन्हें निमंत्रण नहीं मिला, जिसकी वजह से वह जा नहीं पाईं। जिस-जिस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला, वहा पर वह पहुंची हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं किया लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें जरूर नजरअंदाज किया है। चंडीगढ़ में शुरू से ही आपसी मतभेद रहा है। इस वजह से ही पार्टी हाई कमान ने उन्हें यहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा था, लेकिन वोटिंग के समय सभी एक होते हैं।
विज्ञापन


खेर बोलीं-2014 में बोरिया-बिस्तरा लेकर चंडीगढ़ शिफ्ट हो गई
सांसद किरण खेर ने कहा कि पिछले 10 सालों में वह चंडीगढ़ में ही रही हैं। प्रशासन के सभी बैठकों से लेकर सभी सरकारी कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहीं। बीमारी की वजह से कुछ समय के लिए वह गैरहाजिर रहीं, बावजूद इसके सभी बड़े आयोजनों में पहुंचती थी। उन्होंने कहा कि 2014 में ही वह अपना बोरिया-बिस्तरा लेकर चंडीगढ़ शिफ्ट हो गई थीं। राहुल गांधी पर निशाना चाहते हुए खेर ने कहा कि वह संविधान के खतरे में होने की बात कह रहे हैं लेकिन वो भूल गए हैं कि असल में इमरजेंसी के समय संविधान खतरे में था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed