फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mp kiran kher inaugrated shopping complex, and community centre at bunddail jail chandigarh

सांसद ने किया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन

Sun, 31 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
mp kiran kher inaugrated shopping complex, and community centre at bunddail jail chandigarh
MP Kiran Kher - फोटो : amar ujala
किसी भी काम को अधिकारी समय पर पूरा करा सकते हैं अगर वह पूरा कराना चाहते हों। जब कोई काम समय पर पूरा नहीं होता तो कहीं न कहीं अधिकारी ही दोषी होते हैं। शहर की सांसद किरण खेर ने ये बातें बुड़ैल जेल में शॉपिंग सेंटर और कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम में खेर ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सेक्टर 51 में पानी की कमी को पूरा करने के लिए 3 ट्यूबवेल तैयार करने का जो काम अधूरा है, वह जल्द पूरा किया जाए। जिससे कि लोगों को पानी की कमी न रहे। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार परिमल रॉय, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, आईजी जेल एएस चीमा, निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जेल में शॉपिंग काम्प्लेक्स और कम्युनिटी सेंट तैयार होने से सेक्टर 51 मे रहने वाले लोग भी इनका फायदा उठा पाएंगे। कार्यक्रम में आईजी जेल एसएस चीमा ने कहा की इस कम्युनिटी सेंटर में जेल स्टाफ व आसपास के लोग सामाजिक समारोह कर सकेंगे। उन्हें पारिवारिक समारोह के लिए सेक्टर से दूर नहीं जाना पडे़गा। जेल के शॉपिंग सेंटर में कैदियों द्वारा तैयार फर्नीचर, बेकरी प्रोडक्ट रखे जाएंगे। जेल में कैदियों के कल्याण के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है। कैदियों की पढ़ाई से लेकर वोकेशनल कोर्स तक निशुल्क कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed