सासंद खेर ने जेटली को लिखा पत्र, चंडीगढ़ के लिए की खास इंस्टीट्यूट की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को चिट्ठी लिखकर सिटी ब्यूटीफुल में फिल्म इंस्टीट्यूट बनाने की मांग की है। अपनी चिट्ठी में सांसद ने कहा है कि आगामी आम बजट में चंडीगढ़ के फिल्म इंस्टीट्यूट की ग्रांट भी शामिल की जाए।
सांसद ने कहा कि चंडीगढ़ शैक्षणिक संस्थानों का शहर है। पूरे उत्तर भारत से स्टूडेंट्स यहां शिक्षा दीक्षा के लिए आते हैं। चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर राज्यों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है।
पंजाब में फिल्म इंडस्ट्री तेजी से फल फूल रही है। पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में बहुत से लोग आवेदन करते भी हैं तो सीटें सीमित होने के कारण एडमिशन नहीं मिल पाता है, जिस कारण बहुत सी प्रतिभा निखरकर सामने ही नहीं आ पाती है।
बजट में चंडीगढ़ में फिल्म इंस्टीट्यूट के लिए मांगी ग्रांट
सांसद ने अपने लेटर में यह भी कहा कि उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी यूटी में हाइटेक फिल्म इंस्टीट्यूट बनाने को शामिल किया था।
चंडीगढ़ में पूरा माद्दा है ऐसा इंस्टीट्यूट चलाने का, जो पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मांग भी पूरी कर सकता है। वर्तमान में सभी निदेशकों को मजबूरन साउंड मिक्सिंग, एडिटिंग, डबिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और दूसरे कामों के लिए मुंबई जाना पड़ता है।
अगर चंडीगढ़ में संपन्न फिल्म इंस्टीट्यूट होगा तो ये सभी काम यहीं होने लगेंगे, जिससे निदेशकों के बुकिंग और ट्रांसपोर्ट के खर्चे बच जाएंगे। इससे चंडीगढ़ को आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूटी फिल्म और शूटिंग प्लेस के रू प में उभरेगा।