फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Deepender Hooda will launch the second phase of Haryana Mange Hisab campaign on July 31

Chandigarh News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा 31 जुलाई को हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दूसरे चरण की करेंगे शुरुआत

Mon, 29 Jul 2024 04:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
MP Deepender Hooda will launch the second phase of Haryana Mange Hisab campaign on July 31
-31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर शाहाबाद विधानसभा से इस अभियान का होगा श्रीगणेश
विज्ञापन

-हरियाणा मांगे हिसाब अभियान का 30 अगस्त तक 56 हलकों का तूफानी कार्यक्रम हुआ जारी

-प्रथम चरण के 13 हलकों में मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित दीपेंद्र हुड्डा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर दोपहर बाद शाहाबाद विधानसभा से करेंगे। पहले दिन 31 जुलाई को वे अंबाला के सिरसगढ़ से संत गुरु रविदास धर्म अस्थान के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रथम चरण में मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान का 30 अगस्त तक 56 विधानसभाओं में पहुंचने का तूफानी कार्यक्रम जारी किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पहले चरण में 15 जुलाई से 21 जुलाई तक कुल 13 हलकों में पदयात्रा, जनसभा कर भाजपा सरकार के 10 साल के कुशासन के खिलाफ जनता के सवालों का जवाब और हिसाब मांगा।


दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र, शाम को बवानी खेड़ा, 4 अगस्त को सुबह फिरोजपुर झिरका, शाम को बल्लभगढ़ में अभियान चलेगा। 8 अगस्त को शाम को लाडवा, 9 अगस्त को सुबह इंद्री विधानसभा क्षेत्र, दोपहर में पुंडरी, शाम को थानेसर, 10 अगस्त को सुबह बहादुरगढ़, शाम को बडकल, 11 अगस्त को सुबह पटौदी, शाम को खरखौदा में अभियान चलेगा। 12 अगस्त को सुबह इसराना, शाम को सफीदों, 13 अगस्त को सुबह उकलाना, शाम को भिवानी, 14 अगस्त को सुबह तोशाम, शाम को नलवा, 15 अगस्त को रोहतक शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी दिन शाम को गोहाना विधानसभा में कार्यक्रम होगा। इसके बाद 16 अगस्त को सुबह पिहोवा, शाम को जगाधरी, 17 अगस्त को सुबह रादौर, शाम को अंबाला कैंट, 18 अगस्त को सुबह कलायत, शाम को बरवाला, 20 अगस्त को सुबह झज्जर, दोपहर में महेंद्रगढ़ और शाम को बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र, 21 अगस्त को सुबह लोहारू, शाम को आदमपुर, 22 अगस्त को सुबह ऐलनाबाद, दोपहर में रानियां एवं शाम को डबवाली, 23 अगस्त को सुबह कालांवाली, दोपहर में रतिया एवं शाम को फतेहाबाद में कार्यक्रम होगा। 24 अगस्त को सुबह टोहाना, दोपहर में नरवाना एवं शाम को गुहला चीका, 25 अगस्त को सुबह असंध, दोपहर में घरौंडा, शाम को पानीपत शहर, 27 अगस्त को सुबह सोहना, दोपहर में हथीन एवं शाम को तिगांव, 28 अगस्त को सुबह पृथला, दोपहर में फरीदाबाद एनआईटी, शाम को फरीदाबाद, 29 अगस्त को सुबह गन्नौर, दोपहर में समालखा एवं शाम को नीलोखेड़ी, 30 अगस्त को सुबह साढौरा, दोपहर में मुलाना और शाम को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed