{"_id":"666fe95864870be10607bbc3","slug":"mp-charanjit-channi-spoke-to-himachal-pardesh-cm-in-punjabi-nri-couple-beating-case-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab NRI Couple Assault: सांसद चरणजीत चन्नी ने हिमाचल सीएम से की बात, जल्द कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab NRI Couple Assault: सांसद चरणजीत चन्नी ने हिमाचल सीएम से की बात, जल्द कार्रवाई की मांग
Mon, 17 Jun 2024 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:18 PM IST
सार
पंजाब मूल के एक एनआरआई कंवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके साथ हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
चरणजीत चन्नी ने सुखविंदर सुक्खू से की बात
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के एनआरआई कपल से हिमाचल प्रदेश में मारपीट मामले को लेकर जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू से फोन पर बात कर मामले में कारवाई की मांग की।
विज्ञापन
पंजाब के एनआरआई दंपती से हिमाचल में हुई मारपीट के मामले में अब अमृतसर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आईपीसी की छह धाराओं 323, 341, 354, 506, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर के थाना रंजीत एवेन्यू में यह केस दर्ज किया गया है, जिसे हिमाचल में संबंधित थाने को भेजा जाएगा।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि कपल के साथ मारपीट की गई और मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि जबरदस्ती घटना का बनाया गया वीडियों भी डिलीट करवाया गया है। धालीवाल ने मामले में कार्रवाई के साथ ही हिमाचल के सीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा है।
शनिवार को पंजाब मूल के एक एनआरआई कंवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके साथ हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने हिमाचल पुलिस पर भी घटना का वीडियो जबरदस्ती डिलीट करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित दंपती का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंवलजीत सिंह स्पेन में 25 साल से रह रहे हैं। वह हाल ही में पंजाब लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्पेनिश पत्नी और रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले डलहौजी घूमने गए थे।