फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Brijbhushan Sharan Singh reached Naurangabad village of Bhiwani

भिवानी पहुंचे सांसद बृजभूषण: निजी कार्यक्रम में की शिरकत, ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Wed, 27 Sep 2023 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 03:25 PM IST
सार

बृजभूषण शरण ने कहा कि उनके भाई का अयोध्या में अच्छा प्रभाव है, लोग उन्हें जानते हैं, मगर अब तो ऐसा प्रकरण हुआ कि पूरा देश ही उन्हें जानने लगा है। उन्होंने ग्रामीणों को अयोध्या आने का न्यौता दिया और नौरंगाबाद के आसपास के जाटों के गांवों से भी उन्हें लेते आने का आह्वान किया।

विज्ञापन
MP Brijbhushan Sharan Singh reached Naurangabad village of Bhiwani
भिवानी पहुंचे सांसद बृजभूषण सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को भिवानी के गांव नौरंगाबाद पहुंचे। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों ने भी बृजभूषण शरण का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  

विज्ञापन


इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने नाम न लेते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के बारे में शायराना अंदाज में जिक्र किया। साथ ही राजपूत समाज के लोगों को अयोध्या आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि आसपास जाटों के गांव हैं, उन्हें भी लेते आना। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहाली: कुराली की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच कर्मी झुलसे, दो धमाकों से बढ़ी दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजभूषण शरण ने कहा कि यहां की धरती पर महाभारत हुई थी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म करने का संदेश दिया था। उन्होंने राजपूत समाज के लोगों का आह्वान करते हुए उन्होंने अच्छे और बुरे कर्मों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आप चाहे मथुरा जाकर साधु बन जाओ तब भी कर्म करना पड़ेगा या फिर भिवानी जेल में आओ उसके लिए भी कर्म करना पड़ेगा। 

बृजभूषण ने पहलवानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग दूसरों में बुराई खोजते हैं, जिनको आगे जाना है वे खुद के अंदर की बुराइयों को खोजते हैं। उन्होंने नौजवानों, बहनों और लोगों का आह्वान किया कि उनके कंधों पर उनके बच्चों के भविष्य की अहम जिम्मेदारी है। इसलिए अच्छे कर्म करें और आगे बढ़ें। 


अब तो पूरा देश मुझे जानने लगा
बृजभूषण शरण ने कहा कि उनके भाई का अयोध्या में अच्छा प्रभाव है, लोग उन्हें जानते हैं, मगर अब तो ऐसा प्रकरण हुआ कि पूरा देश ही उन्हें जानने लगा है। उन्होंने ग्रामीणों को अयोध्या आने का न्यौता दिया और नौरंगाबाद के आसपास के जाटों के गांवों से भी उन्हें लेते आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वहां सबका स्वागत है। 

बृजभूषण हेलीकॉप्टर से गांव नौरंगाबाद में बने स्पेशल हैलीपेड पर पहुंचे थे। ये हैलीपैड कार्यक्रम स्थल पर मंच के करीब ही बनाया गया था। बृजभूषण शरण करीब एक घंटे यहां पर ठहरे और फिर दिल्ली के रोहिणी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed