फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in chemical factory in industrial area of Kurali

मोहाली: कुराली की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच कर्मी झुलसे, दो धमाकों से बढ़ी दहशत

Wed, 27 Sep 2023 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 03:58 PM IST
सार

आग को बुझाने में दो घंटे से फायर ब्रिगेड के कई कर्मचारी लगे हैं लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्टरी में काफी मात्रा में केमिकल है इसलिए आग फैलती जा रही है। फायर ब्रिगेड पानी से आग नहीं बुझा सकी है इसलिए मोहाली से स्पेशल केमिकल मंगाया गया।

विज्ञापन
Fire broke out in chemical factory in industrial area of Kurali
कुराली में फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कुराली के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह 11 बजे एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग से पांच लोगों के झुलसने की खबर है। सभी को मोहाली के फेज-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनमें से दो की हालत बहुत गंभीर है। दोपहर डेढ़ बजे आग बुझाने के दौरान दो धमाके हुए। इस कारण वहां आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पीछे हट गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में आग लगने के कारण अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर से पांच लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मोहाली, खरड़ और रोपड़ से फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और लगभग दो घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इनमें से पांच गाड़ियां पानी दोबारा लेने के लिए जा चुकी है। वहीं आग लगने के बाद आसपास की फैक्टरियों में भी डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुष्कर्मी पिता की उम्रकैद बरकरार: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी-खुशहाल औरत की आत्मा को झकझोर देता है दुष्कर्म

मोहाली से मंगाया स्पेशल केमिकल 
आग को बुझाने में दो घंटे से फायर ब्रिगेड के कई कर्मचारी लगे हैं लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्टरी में काफी मात्रा में केमिकल है इसलिए आग फैलती जा रही है। फायर ब्रिगेड पानी से आग नहीं बुझा सकी है इसलिए मोहाली से स्पेशल केमिकल मंगाया गया। कर्मचारी इसे पानी में मिलाकर इससे आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आग बुझने के बजाय बढ़ती जा रही है। मौके पर खरड़ के एसडीएम रविंदर कुमार समेत प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं।



फैक्टरी की दीवार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश
आग बुझाने के लिए अभी तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बाहर से पानी की बौछारें मार रहे हैं। आग के चलते तापमान बढ़ जाने से आसपास की फैक्टरियों को खतरा बढ़ गया है इसलिए अब गाड़ी दीवार तोड़कर अंदर जाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अंदर भेजकर आग बुझाने की योजना बनाई जा रही है।



दो कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर
फेज-6 स्थित अस्पताल में फैक्टरी से झुलसी हालत में पांच लोगों को लाया गया है। अभी इनमें से दो की हालत गंभीर है। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि अभी दो एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी है। अगर और कोई घायल हुआ तो उसे भी तुरंत अस्पताल में लाकर इलाज किया जाएगा।

तारपीन का एक्सपायर तेल डंप करने के दौरान हुआ धमाका
सिविल अस्पताल में घायल कर्मचारियों के साथ आई कर्मी सोनिका ने बताया कि सुबह वह करीब 11 बजे 12 महिलाओं समेत करीब 25 कर्मचारियों के साथ फैक्टरी में काम कर रही थी। इस दौरान तारपीन के तेल को ड्रम में डंप करने के लिए डाला जा रहा था कि अचानक धमाका हो गया। इस कारण पांच महिला कर्मचारी झुलस गईं।

जब धमाका हुआ तो वह ड्रम से थोड़ी दूर थी और धमाका सुनते ही पीछे भागी। इसके बाद बाकी कर्मचारी भी बाहर की तरफ भागे। फिर मौके पर फायर ब्रिगेड ने आकर अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। उन्हें मौके पर फर्स्ट एड देकर इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं अंजू और संध्या कुमारी को 70 प्रतिशत से अधिक झुलसी होने के कारण जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। वहीं निभा कुमारी, जयदेव देवी और दिलजीत कौर का मोहाली फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तीन साल से बिना बिजली के चल रही फैक्टरी 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन साल से फैक्टरी में बिजली कनेक्शन नहीं है। तब से फैक्टरी को कुंडी या जेनरेटर सेट के सहारे से चलाया जा रहा है। वहीं आग करीब सवा दो बजे और भड़क गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास स्थित घरों को एहतियातन खाली करवाना शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद अफसरों का कहना है कि आग कहीं फैलकर घरों में न लग जाए, इसके लिए कोशिश की जा रही है कि किसी तरह आग पर काबू पाया जा सके।

लोगों को पीछे हटने के लिए कह रहे कर्मचारी
फैक्टरी में लगी आग के धमाकों और आग के गुब्बार को देखकर आसपास से काफी लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने वहां पहुंचकर मौके के वीडियो बनाने के साथ ही फोटो खींचना शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ लोग फैक्टरी के काफी पास पहुंच गए। इस पर वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने काम में हो रही दिक्कत का हवाला और उनकी सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें पीछे हटने को कहा। इस पर कुछ लोग तो हट गए लेकिन अधिकतर कर्मचारियों के जाते ही फिर आगे आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed