फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Aujla met with the youths deported from Malaysia and condemned the inhumane treatment they received.

Chandigarh News: सांसद औजला ने मलेशिया से डिपोर्ट हुए युवकों से की मुलाकात, अमानवीय व्यवहार की निंदा

Mon, 22 Dec 2025 08:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
MP Aujla met with the youths deported from Malaysia and condemned the inhumane treatment they received.
अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला सोमवार को श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मलेशिया से डिपोर्ट होकर लौटे भारतीय युवाओं से मिले और उनके साथ हुए अमानवीय व्यवहार पर गहरी चिंता जताई। औजला ने बताया कि ये युवा टूरिस्ट और रोजगार वीजा पर मलेशिया गए थे। वहां एयरपोर्ट और सरकारी अधिकारियों ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। कुछ युवाओं ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की भी शिकायत की। उन्होंने विशेष रूप से पंजाबी समुदाय को निशाना बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की।सांसद औजला ने कहा कि यह मामला भारत के नागरिकों की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर इस गंभीर मामले से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही मलेशिया स्थित भारतीय दूतावास से भी तत्काल बातचीत की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी भारतीय नागरिक के साथ ऐसा व्यवहार न हो। औजला ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed