फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Amritpal's brother Happy judicial custody

आइस ड्रग्स केस : सांसद अमृतपाल का भाई हैप्पी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Sun, 21 Jul 2024 10:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
MP Amritpal's brother Happy judicial custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके दोस्त लवप्रीत को आइस ड्रग्स मामले में दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। गौरतलब है कि दोनों आरोपियों को 11 जुलाई को फिल्लौर में सड़क किनारे गाड़ी में आइस ड्रग्स लेते हुए पकड़ा गया था। इनके पास से चार ग्राम ड्रग्स भी बरामद हुई थी। पुलिस ने ड्रग्स डीलर को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले शनिवार को हैप्पी की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई। कोर्ट ने इसपर सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed