{"_id":"8fe7d5b2fad439af5117ef913e1a751d","slug":"movie-promotion-of-mr-and-mrs-420","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी 'मिस्टर एंड मिसेज 420'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी 'मिस्टर एंड मिसेज 420'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Mar 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनों को पूरा करने के लिए चार लड़के गांव से शहर आते हैं और खो जाते हैं यहां की जगमग में। सिटी की लाइफ में उनके हालात चैलेंजिंग होते हैं पर जिस तरह से यह लड़के हालात से निपटते हैं वह पब्लिक को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले हैं। यह है पंजाबी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज 420 की कहानी।
मिस्टर एंड मिसेज 420 का कांसेप्ट एकदम अलग है। फिल्म की प्रोड्यूसर रूपाली गुप्ता ने चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में आयोजित कांफ्रेंस में कहा कि पालीवुड में पहली बार दर्शक अभिनेताओं को महिलाओं का किरदार निभाते हुए देखेगें।
इस फिल्म में युवराज हंस, गायकी में नाम कमाने के बाद एक्टिंग में कदम रख रहे जस्सी गिल और बब्बल राय संग बीनू ढिल्लों, स्वाति कपूर, श्रुति सोढी, अवंतिका हुंडल और जसविंदर भल्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्देशन क्षितिज चौधरी ने किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखने वाले हैं समीप कंग। निर्देशक क्षितिज चौधरी ने कहा कि बीनू इस फिल्म में अपना हुलिया बार-बार बदलते नज़र आएगें।
इसमें वह एक महिला का किरदार भी निभाएंगे। युवराज ने कहा कि यह टीम एक परिवार की तरह है। बब्बल राय ने कहा कि एक्टिंग के संग गाना-बजाना बेहद मजेदार रहा।
कभी सोचा नहीं था एक्टर बनूंगा
पंजाबी फिल्म एक्टर जस्सी गिल ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि एक्टर बनेंगे। पढ़ाई में मन कम लगता था तो म्यूजिक की क्लास चुनी। जस्सी गिल ने कहा कि म्यूजिक एलबम और फिल्मों में एक्टिंग दोनों में चेंज हैं।
पंजाबी फिल्मों का अनुभव अच्छा
फिल्म की नायिका आवंतिका हुंडल ने कहा कि पंजाबी फिल्म का अनुभव उनके लिए अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि जब शुरुआत में स्टार प्लस के टेलीविजन सीरियल प्रतिज्ञा में आरुषि की भूमिका की तो यह नहीं तय था कि फिल्म करूंगी कि नहीं। लेकिन अब जबकि मौका मिला है तो निश्चित रूप से फिल्मों में कुछ नया करने की इच्छा है।