{"_id":"62a961c54f5910774f23ec8e","slug":"movement-of-25-buses-stalled-due-to-lack-of-diesel-in-jhajjar-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल व्यवस्था: झज्जर डिपो में डीजल न होने के कारण 25 बसों का आवागमन ठप, पलवल से मंगाया गया, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल व्यवस्था: झज्जर डिपो में डीजल न होने के कारण 25 बसों का आवागमन ठप, पलवल से मंगाया गया, यात्री परेशान
Wed, 15 Jun 2022 10:09 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:09 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग की तरफ से एक टैंकर तेल पलवल से मंगाया जा रहा है। इसके 11:00 बजे तक झज्जर पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
झज्जर में खड़ी बसें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के पास डीजल की कमी के चलते झज्जर डिपो में करीब 25 बसों का आवागमन रुक गया है। लोकल रूटों पर ही नहीं लंबे रूटों की बसें भी डिपो में खड़ी हो गई है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज विभाग को पिछले कई दिनों से डीजल की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बाहर से पेट्रोल पंप से डीजल लेकर गाड़ियां चलाने के आदेश कुछ समय पहले ही परिवहन विभाग ने जारी किया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद परिवहन विभाग की बसों को डीजल की कमी के चलते कर्मशाला में खड़ा किया गया है। जिन बसों में फिलहाल तेल है, वही बस रूटों पर जा रही हैं। जिस बस का तेल खत्म हो रहा है। वह बस कर्मशाला में खड़ी की जा रही हैं। बसों के संचालन में बाधा आने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
झज्जर के सामान्य बस स्टैंड पर रोडवेज की बस और परिवहन समिति की अधिक दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग की तरफ से एक टैंकर तेल पलवल से मंगाया जा रहा है। इसके 11:00 बजे तक झज्जर पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
बहु झोलरी से चंडीगढ़ जाने वाली, झज्जर से बल्लभगढ़ जाने वाली, झज्जर से हिसार जाने वाली लंबे रूटों की बसें कर्मशाला में खड़ी हैं। वहीं लोकल रूटों की बसें भी तेल ना होने के कारण कर्मशाला में खड़ी हैं।
डीजल ना होने के कारण बसे रूटों पर नहीं जा पा रही हैं। पलवल से तेल मंगवाया गया है। इसके बाद ही बसों का संचालन शुरू हो पाएगा। - ओमप्रकाश, कर्मशाला प्रबंधक, परिवहन विभाग, झज्जर।