फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mouse are the Reason of Chhatbir Zoo Lions Ilness

छतबीड़ जू के शेरों को बीमार कर रहे चूहे

Thu, 02 Oct 2014 02:52 PM IST
शालिनी/अमर उजाला, चंडीगढ़/बरेली
शालिनी/अमर उजाला, चंडीगढ़/बरेली Updated Thu, 02 Oct 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
Mouse are the Reason of Chhatbir Zoo Lions Ilness

इटावा लायन सफारी और चंडीगढ़ जियोलॉजिकल पार्क के एक शेर बीमार पड़ रहे हैं और उनकी बीमारी की वजह हैं चूहे हैं। आईवीआरआई की मुक्तेश्वर शाखा में जांच के लिए आए खून के नमूनों की जांच से पता चला है कि इन्हें लैप्टोस्पाइरा बीमारी है।

विज्ञापन


यह बीमारी इन्हें चूहे की यूरीन के इन्फेक्शन से हुई है। जांच करने के लिए आईवीआरआई बरेली के वाइल्ड लाइफ इंचार्ज डॉ. एके सिंह खुद चंडीगढ़ भी गए थे।

इटावा लायन सफारी में दो शेर इन दिनों बीमार हैं और लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल चंडीगढ़ के जियोलॉजिकल पार्क के शेर और तेंदुए का भी है।
विज्ञापन

चूहे के यूरीन से हुआ इंफेक्‍शन

Mouse are the Reason of Chhatbir Zoo Lions Ilness

खून के नमूनों की जांच के बाद डॉ सिंह ने बताया कि तीनों शेर और तेंदुए के सैंपल की जांच में लैप्टोस्पाइरा (बैक्टीरियल डिजीज) का टेस्ट पॉजिटिव और कैनाइन डिस्टेम्पर (वाइरल डिजीज) का टेस्ट निगेटिव आया है। यानी इनको लैप्टोस्पाइरा बीमारी हुई है।

यह बीमारी चूहे की यूरीन के इन्फेक्शन से हुई होगी। खाने के लिए दिए गए मीट या पानी में किसी तरह चूहे की यूरीन पहुंचने से यह इन्फेक्शन हो गया होगा।

उन्होंने बताया कि इस बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लीवर और किडनी डैमेज हो जाती है और ज्यादा बढ़ने पर यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है।

इससे शेर हिलते-डुलते और झूमते हुए चलने लगता है। शेर और चीते के इलाज के लिए एंटीबॉयटिक देने की सलाह दी गई है। इस दवा से इनकी हालत में सुधार होगा।

एंटीबायोटिक देकर किया जा रहा इलाज

Mouse are the Reason of Chhatbir Zoo Lions Ilness

डॉ. सिंह के अनुसार यह बीमारी सिर्फ चूहे के अलावा किसी भी दूसरे रोडेंट (कुतरने वाले जीव) से  हो सकती है। इसमें गिलहरी भी शामिल है। इसलिए यह जरूरी है कि इनके खाने-पीने की चीजों को चूहे, गिलहरी आदि से सुरक्षित रखा जाए।

शेर और चीते के सैंपल की जांच में एंटी बॉडी मिलने पर पहली ही नजर में साफ हो गया कि शेर और चीते की बॉडी में किसी एंटीजेन का प्रवेश हुआ है। गहराई से जांच की गई तो बैक्टीरियल डिजीज मिली। अब एंटीबॉयटिक देकर उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed