फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mount everest based book released in chandigarh

कैसे फतेह करें माउंट एवरेस्ट, जानना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें ये किताब

Sat, 11 Feb 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Feb 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
mount everest based book released in chandigarh
किताब का विमोचन
अगर आप माउंट एवरेस्ट को फतेह करने का तरीका जानना चाहते हैं तो यह किताब जरूर पढ़ें। इसमें एक पर्वतारोही की सफलता की कहानी है। पंजाबी में प्रकाशित एवरेस्ट 1996 किताब की सफलता के बाद आईटीबीपी के कमांडेंट (सेवानिवृत्त) मोहिंदर सिंह ने उसका हिंदी वर्जन ‘1996 में एवरेस्ट की जीत की गौरवमयी गाथा’ को प्रकाशित किया है।
विज्ञापन


पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को आईपीएस अरविंद कुमार ने आईटीबीपी के ट्रांसपोर्ट बटालियन बहलाना कैंप में किया। किताब में 1996 में माउंट एवरेस्ट पर हासिल की गई जीत की गौरवमयी गाथा को रोमांचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। एवरेस्ट पर फतह 1953 से 13 अलग -अलग तय रास्तों से की गई है। पर सबसे दुर्गम और कठिन रास्ता नॉर्थ कॉलम-तिब्बत (चीन) से है।
विज्ञापन


किताब में नॉर्थ कॉलम से एवरेस्ट तक के पहले भारतीय अभियान के 78 दिनों की रोमांचक गाथा बहुत ही बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया है। किताब में रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव, बार-बार मिलने वाली चुनौतियां, कई बार सामने दिख रही हार, मुश्किल लक्ष्य, कठिन रास्ते, पूरी तरह से बंद लगने वाले रास्ते, दर्द और तीन साथियों की दर्दनाक मौत, थकान और बैचेनी, हादसे और अन्य सभी मुश्किलों के बाद मिलने वाली जीत में भी खुशियां, उदासी और आनंद के पलों को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब एक ऐतिहासिक उपलब्धि टीम के शिखर पर पहुंच जाने के वर्णन के साथ समाप्त होती है। लेकिन तब तक टीम के 3 सदस्य अपनी जान गवां चुके होते हैं । इन लोगों की भयंकर बर्फीले तूफान में फंस जाने से मौत होती है। मोहिंदर सिंह पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक चिर-परिचित नाम है। पर्वतारोही पुरस्कार से सम्मानित मोहिंदर सिंह पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस में 35 वर्ष की सेवा के उपरांत कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed