फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Motor sports stalwarts show courage on sandy, mud and river cross

रेतीले, कीचड़ और रीवर क्रॉस पर मोटर स्पोर्ट्स के दिग्गजों ने दिखाया हौसला

Sun, 05 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Motor sports stalwarts show courage on sandy, mud and river cross
नयगाव के समीप फारेस्ट हिल्स रिजॉर्ट् में आयोजित पंजाब डी टूर चैलेंज 2021 के दौरान रेतीली जगह (सैंड ट - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर से सटे नयागांव के फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिसॉर्ट पर तीन दिवसीय पंजाब डीई-टूर ऑफरोड 2021 चैलेंज का दूसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा। मोटर स्पोर्ट्स के प्रतिभागियों ने हर स्टेज को बुलंद हौसले और इरादों के साथ पूरा किया। इसमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाले मुकाबले में करीब 50 गाड़ियां शामिल हैं। मोटर स्पोर्ट्स की गाड़ियों में एसयूवी, थार, एक्सट्रीम मोडिफाई, स्ट्रोक 4 गुणा 4 गाड़ियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कारों के खेल के रोमांच के लिए रेतीले, कीचड़ वाले, रीवर स्टेज समेत अन्य रास्ते बनाए गए थे। इन पर गाड़ियों को चलाते हुए प्रतिभागियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। मोटर स्पोर्ट्स के इस इवेंट का आयोजन पंजाब ऑफ रोर्ड्स क्लब मोहाली की ओर से किया जा रहा है। तीन दिवसीय इवेंट में नार्थ इंडिया के मोटर स्पोर्ट्स के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 4 महिला ड्राइवर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मार्शल रख रहे निगरानी
मोटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने वाली गाड़ियों पर निगरानी के लिए पंजाब ऑफ रोर्ड्स क्लब मोहाली की ओर से मार्शल की टीम तैनात की गई है। इसके लिए 35 मार्शलों की ड्यूटी लगाई गई है। ये मार्शल वे होते हैं, जो विभिन्न मोटर स्पोर्ट्स रैलियों में हिस्सा ले चुके हैं और कारों के रोमांचक खेल का काफी अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

को-ड्राइवर खतरे से करता है आगाह
ऑफरोड चैलेंज में हिस्सा लेेने वाली सभी स्पोर्ट्स की गाड़ियों में एक ड्राइवर के साथ को-ड्राइवर भी होता है। जीप कैटगेरी में हिस्सा ले रहे ड्राइवर जयवीर गिल के साथ को-ड्राइवर अमरिंदर ओसान ने बताया कि इवेंट में हर स्टेज की जानकारी को-ड्राइवर पहले से जुटा लेता है। ड्राइविंग के दौरान अपने ड्राइवर को रास्ते में आने वाली हर बाधाओं से निपटने की तकनीक भी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed