बेरहम मां ने बदले के लिए रची खौफनाक साजिश, पांच साल की बच्ची की जिंदगी लगाई दांव पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना के नजदीक एक गांव में अपने नानके आई एक पांच साल की बच्ची सोमवार से लापता थी। उसे पटियाला पुलिस ने 20 घंटे बाद पड़ोसी के घर की तीसरी मंजिल पर बनी पानी की टंकी से जिंदा बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची को उसकी मां ने ही पानी की टंकी में फेंका था। दरअसल बच्ची की मां पड़ोसी पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाकर उससे बदला लेना चाहती थी।
पटियाला के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति ने चौकी गाजेवाल पुलिस के पास शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी उनके दोनों बच्चों को लेकर एक महीने से अपने मायके समाना के नजदीक गांव एक गई हुई थी।
सोमवार सुबह उसे पत्नी का फोन आया कि वह रविवार रात को खाना खाकर बच्चों को साथ लेकर आंगन में सो गई थी। सुबह उठकर देखा तो उसकी पांच साल की बेटी वहां नहीं थी। पत्नी के फोन के बाद वह खुद अपने ससुराल पहुंचा और बच्ची की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। इस पर थाना सदर समाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने बच्ची की तलाश में गांव के घरों की तलाशी ली। साथ ही गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई और रूड़ी व तूड़ी वाले कूपों व पानी वाले टोभों की छानबीन की गई। रात के समय गांव आने वाली सारी सड़कों पर नाकाबंदी भी की गई।
पानी की टंकी से आ रही थी आवाज
मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बच्ची के नानके घर के पास वाले गुरनाम सिंह के घर की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी से कुछ आवाजें आती सुनाई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लापता पांच साल की बच्ची को पानी की टंकी से जिंदा बरामद कर उसे समाना अस्पताल में दाखिल कराया।
बदला लेने के लिए रची साजिश
एसएसपी ने बताया कि जब बच्ची के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो सामने आया कि बच्ची की मां ने एक हफ्ते पहले पड़ोसी गुरनाम सिंह के घर से चार हजार रुपये चोरी किए। पता लगने पर उसे यह पैसे वापस करने पड़े थे।
ऊपर से उसके पति ने भी उसे बेइज्जत किया था और चेतावनी दी थी कि अगर उसने चोरी की है तो वह अपने बच्चों को तो साथ ले जाएगा लेकिन उसे वापस लेकर नहीं जाएगा।