फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mother son burn alive, two people burn alive, people burn alive due to fire in farm land, panipat

पानीपत में मां-बेटा को जिंदा निगल गई खेतों में लगी आग

Wed, 04 May 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 04 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
mother son burn alive, two people burn alive, people burn alive due to fire in farm land, panipat
खेतों में लगी के कारण मां बेटा जिंदा झुलसे - फोटो : अमर उजाला
पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में सोमवार को खेतों में लगी आग ने मां और बेटा को जिंदा निगल गई। हादसे से गांव में मातम छा गया। गेहूं के अवशेषों में लगी आग के धुएं में कुछ न दिखाई पड़ने से बाइक समेत गड्ढे में गिरे मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों बैंक से किताबों के लिए पैसे निकलवाकर बाइक पर घर जा रहे थे। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सींक गांव निवासी सीना अपने 17 साल के बेटे शोकिन को किताब दिलाने के लिए बैंक से पैसे निकलवाकर अहर गांव से लौट रही थीं। रास्ते में नहर के पास खेतों में गेहूं के अवशेष में किसी ने आग लगाई हुई थी। तेज धूप और हवाओं के चलते आग विकराल रूप धारण कर गई। सींक गांव के खेतों से शुरू हुई आग छिछड़ाना गांव तक जा पहुंची। सींक और छिछड़ाना गांव के बीच खेतों में बनी सीजनल मंडी के पास पहुंची आग सड़क किनारे तांडव मचा रही थी और आसमान में धुएं का गुबार छाया हुआ था।
विज्ञापन


इस कारण सड़क पर आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बताया जा रहा है कि शोकिन ने तेज गति से बाइक धुएं के बीच से निकालने की कोशिश की लेकिन सामने कुछ नहीं दिखाई देने और धुएं में दम घुटने के कारण शोकिन व उसकी मां बाइक समेत गड्ढे में गिर गए और आग की चपेट में आकर बाइक समेत जिंदा जल गए। एक लोडिंग जीप चालक ने दोनों के जिंदा जलने की सूचना पुलिस को दी। थाना मतलौडा व उरलाना कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर का सहारा लेकर दोनों शवों की शिनाख्त की। थाना क्षेत्र के छिछड़ाना मंडी के पास खेतों में लगी आग के धुएं से दुर्घटनाग्रस्त मां-बेटा जिंदा जल गए। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच रही है। -राजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मतलौडा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed