{"_id":"63f4e8651e6f61efc105f769","slug":"mother-and-son-injured-due-to-roof-collapse-in-abohar-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: अचानक गिरी घर की छत, मां व चार साल का बेटा दबा, दोनों अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar News: अचानक गिरी घर की छत, मां व चार साल का बेटा दबा, दोनों अस्पताल में दाखिल
Tue, 21 Feb 2023 09:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:24 PM IST
सार
घटना के दौरान रेखा की सास माया देवी बाहर बैठी थी। जबकि रेखा का पति विजय कुमार मजदूरी करने गया था। घटना का पता चलते ही वह भी सरकारी अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
घायल मां और बेटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर जिले के गांव जंडवाला हनुवंता में मंगलवार शाम को अचानक एक कमरे की छत गिरने से एक महिला व उसका चार वर्ष का बेटा घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। जबकि बेटे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव जंडवाला हनुवंता निवासी रेखा पत्नी विजय कुमार व उसका चार वर्ष का बेटा जस्सल अपने कमरे में बैठे थे। तभी अचानक कमरे की छत गिर गई। मां-बेटा दोनों मलबे में दब गए। घटना का पता लगते ही आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां रेखा के सिर में छत का गार्डर लगने से गंभीर चोट आई हैं। घटना के दौरान रेखा की सास माया देवी बाहर बैठी थी। जबकि रेखा का पति विजय कुमार मजदूरी करने गया था। घटना का पता चलते ही वह भी सरकारी अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन