फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and daughter injured in road accident in Mohali

Mohali: स्कूटी से माथा टेकने जा रहीं मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव चकला के पास टिप्पर चालक ने मारी टक्कर

Mon, 11 Dec 2023 01:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Dec 2023 01:24 PM IST
सार

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में टक्कर मारने वाला वाहन टिप्पर बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अज्ञात टिप्पर और चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Mother and daughter injured in road accident in Mohali
मां और बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले के गांव सोलखीयां साहिब के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहीं दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर निवासी कुलवीर कौर (35) और उनकी माता कमलजीत कौर (60 ) गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह सोलखियां साहिब में माथा टेकने जा रही थीं कि गांव चकला के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी और दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया। इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में टक्कर मारने वाला वाहन टिप्पर बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अज्ञात टिप्पर और चालक की तलाश कर रही है। मां और बेटी लंबे समय से खालसा स्कूल के पास स्थित कॉलोनी में रह रही थीं।

विज्ञापन

सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत

उधर, पंचकूला-शिमला हाईवे पर शनिवार रात करीब करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में 53 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि विनोद अपनी बाइक पर पंचकूला से जीरकपुर जा रहा था। जैसे ही वह बलटाना लाइट प्वाइंट के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह सड़क पर ही गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed