Dengue in Chandigarh: कूलर फैला रहा सबसे ज्यादा डेंगू, चेकिंग अभियान में सामने आई हकीकत
चंडीगढ़ में डेंगू के मरीजों की संख्या 135 पर पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि पिछले वर्षों में भी लगातार शहर में डेंगू के कारण स्थिति बेहद गंभीर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग बचाव के लिए व्यापक स्तर पर राहत व बचाव कार्य के साथ कार्रवाई भी कर रहा है। जांच के दौरान मलेरिया विभाग के कर्मचारी घरों और व्यावसायिक स्थलों पर डेंगू के लारवा की तलाश में जुटे हुए हैं। विभाग की ओर से सितंबर में किए गए चेकिंग अभियान में चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। पता चला है कि सबसे ज्यादा डेंगू के लारवा कूलर में पनप रहे हैं। विभाग ने महज 17 दिनों में 1,58,683 कूलरों की जांच की, जिसमें 5661 में डेंगू के लारवा मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्ते में दो से तीन बार कूलरों का पानी बदलें ताकि लारवा न पनप पाए।
गौरतलब है कि शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 135 पर पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि पिछले वर्षों में भी लगातार शहर में डेंगू के कारण स्थिति बेहद गंभीर रही है। ऐसे में लोगों से बचाव के लिए मच्छरों को नष्ट करने के उपाय करने की सलाह दी जा रही है। वहीं लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर भी मच्छरों पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
मलेरिया विभाग को यहां मिले डेंगू के लार्वा
घरों की जांच 6,34,962
कूलर की जांच 1,58,683
कूलर मिले पॉजिटिव 5661
कंटेनर की जांच 10,08,201
कंटेनर मिले पॉजिटिव 2900
ओवरहेड टैंक की जांच 4,04,207
ओवरहेड टैंक पॉजिटिव 179
फ्रीज ट्रे की जांच 1650
फ्रीज ट्रे मिले पॉजिटिव 60
मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए मलेरिया विभाग राहत व बचाव कार्य कर रहा है। वहीं अस्पताल और सभी सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। - यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन विज्ञापन