फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than two lakh tourists gathered in Amritsar on Long Weekend

Punjab: कड़ाके की ठंड के बीच लंबा वीकएंड, अमृतसर में उमड़े दो लाख से ज्यादा पर्यटक, सभी होटल फुल

Sat, 27 Jan 2024 08:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 08:59 AM IST
सार

पंजाब का अमृतसर बॉर्डर इलाका है।  यहां श्री हरमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, राम तीर्थ, अटारी बॉर्डर को पर्यटक देख सकते है। इसी के साथ यहां से जम्मू कश्मीर और हिमाचल के अलग अलग इलाकों में घूमने जाया जा सकता हे। कई जगह तो पर्यटक रात तक घूमकर अमृतसर वापस भी आ सकते हैं।

विज्ञापन
More than two lakh tourists gathered in Amritsar on Long Weekend
स्वर्ण मंदिर में उमड़ी संगत। - फोटो : फाइल

विस्तार

कड़ाके की ठंड के बीच जनवरी के अंतिम सप्ताह के अंत में तीन अवकाश इकट्ठा आने से अमृतसर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। भीषण सर्दी में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के साथ-साथ अटारी बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस पर विशेष रिट्रीट कार्यक्रम देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। 
विज्ञापन


अमृतसर से लोगों को हिमाचल व जम्मू कश्मीर जाने में भी सुगमता होती है। यही कारण है कि इस बार वीकएंड में पर्यटकों ने अमृतसर का रुख किया। 26 से लेकर 28 जनवरी तक शहर के सभी होटल फुल हैं।
विज्ञापन


दो लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि इन तीन दिनों में दो लाख से ज्यादा पर्यटक अमृतसर पहुंच चुके हैं। अमृतसर होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह कंडा कहते है कि तीन दिनों के लिए शहर को कोई भी होटल खाली नहीं है। अंदरूनी शहर और बाहर के भी सभी छोटे और बड़े होटल पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह बुक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि श्री हरमंदिर साहिब की सभी सराय भी बुक हो चुकी हैं। श्री दुर्ग्याणा मंदिर के भी यात्री निवास बुक हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed