{"_id":"65b4789db8038932130548b5","slug":"more-than-two-lakh-tourists-gathered-in-amritsar-on-long-weekend-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कड़ाके की ठंड के बीच लंबा वीकएंड, अमृतसर में उमड़े दो लाख से ज्यादा पर्यटक, सभी होटल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कड़ाके की ठंड के बीच लंबा वीकएंड, अमृतसर में उमड़े दो लाख से ज्यादा पर्यटक, सभी होटल फुल
Sat, 27 Jan 2024 08:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 08:59 AM IST
सार
पंजाब का अमृतसर बॉर्डर इलाका है। यहां श्री हरमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, राम तीर्थ, अटारी बॉर्डर को पर्यटक देख सकते है। इसी के साथ यहां से जम्मू कश्मीर और हिमाचल के अलग अलग इलाकों में घूमने जाया जा सकता हे। कई जगह तो पर्यटक रात तक घूमकर अमृतसर वापस भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर में उमड़ी संगत।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड के बीच जनवरी के अंतिम सप्ताह के अंत में तीन अवकाश इकट्ठा आने से अमृतसर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। भीषण सर्दी में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के साथ-साथ अटारी बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस पर विशेष रिट्रीट कार्यक्रम देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा।
अमृतसर से लोगों को हिमाचल व जम्मू कश्मीर जाने में भी सुगमता होती है। यही कारण है कि इस बार वीकएंड में पर्यटकों ने अमृतसर का रुख किया। 26 से लेकर 28 जनवरी तक शहर के सभी होटल फुल हैं।
दो लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि इन तीन दिनों में दो लाख से ज्यादा पर्यटक अमृतसर पहुंच चुके हैं। अमृतसर होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह कंडा कहते है कि तीन दिनों के लिए शहर को कोई भी होटल खाली नहीं है। अंदरूनी शहर और बाहर के भी सभी छोटे और बड़े होटल पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह बुक है।
विज्ञापन
यहां तक कि श्री हरमंदिर साहिब की सभी सराय भी बुक हो चुकी हैं। श्री दुर्ग्याणा मंदिर के भी यात्री निवास बुक हैं।