फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than one lakh lamps will be lit in Shri Devi Talab Temple on 22 January

Punjab: राममय हुआ जालंधर, श्री देवी तालाब मंदिर में जलेंगे 1.21 लाख दीप, फिरोजपुर में भव्य कार्यक्रम

Sun, 21 Jan 2024 05:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 05:33 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में राम मंदिर कार्यक्रम को मनाने की भव्य तैयारी चल रही है। बड़ी स्क्रीनों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। लोगों ने लंगर का भी प्रबंध किया है। वहीं एक क्विंटल लड्डू बांटे जाएंगे। यहां 21 लाख दिए जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
More than one lakh lamps will be lit in Shri Devi Talab Temple on 22 January
श्री देवी तालाब मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां पूरे देश में खुशी का माहौल है, वहीं जालंधर भी पूरी तरह से राममय हो गया है। शहर में कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों से सजा दिया गया है। मंदिर के पावन सरोवर के चारों तरफ भगवा झंडे लगा दिए गए हैं। मंदिर में स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाई, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इतना ही नहीं, सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभु श्रीराम जी के आगमन की खुशी में 22 जनवरी को एक लाख 21 हजार भव्य दीप जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन


कमेटी के कैशियर पविंदर बहल का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं। 22 जनवरी को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, रंगोली सजाने का कार्यक्रम, बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट राम भक्तों को दिखाया जाएगा। इसके बाद शाम को एक लाख 21 हजार दीपों से मंदिर परिसर में दीपमाला की जाएगी। 

विज्ञापन

मंदिर में विशेष तौर पर कई प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाए जाएंगे। इसी शाम मंदिर परिसर में शाम 6 से 10 बजे तक गायक मास्टर वरुण मदान एंड पार्टी, गायक प्रदीप पुजारी एंड पार्टी, देव चंचल एंड पार्टी, गायक विजय कौड़ा एंड पार्टी, गायक विश्वास लाडला एंड पार्टी व गायक इन्द्रजीत राही एंड पार्टी श्रीराम भजनों से सभी भक्तों को झूमने पर विवश करेगी।

फिरोजपुर में भी भव्य कार्यक्रम की तैयारी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम फिरोजपुर शहर, छावनी, बस्ती टैंकावाली व विभिन्न गांवों में बड़ी स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा। तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि गांव बजीदपुर में बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में होने वाला कार्यक्रम सीधा दिखाया जाएगा। यहां पर दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यही नहीं लंगर का भी प्रबंध किया है। 

समाजसेवी शालिंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने एक हजार झंडे बांटे हैं। एक क्विंटल लड्डू लोगों में बांटे जाएंगे। यही नहीं फिरोजपुर में 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बस्ती टैंकावाली में पांच ग्राम चांदी का सिक्का और खीर बांटी जाएगी। इसके अलावा फिरोजपुर में आजाद चौंक, बस्ती टैंकावाली, हनुमान मंदिर, नन्ना मंदिर व अन्य मंदिरों में स्क्रीन लगाकर अयोध्या का कार्यक्रम दिखाया जाएगा। पूरे फिरोजपुर को लाइटों से सजाया गया है। जगह -जगह पर लंगर की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed