{"_id":"65f60233c7e4bc5c460ec034","slug":"more-than-nine-thousand-jbt-teachers-got-posting-chandigarh-news-c-16-pkl1010-377643-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नौ हजार से अधिक जेबीटी शिक्षकों को मिली पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नौ हजार से अधिक जेबीटी शिक्षकों को मिली पोस्टिंग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हरियाणा के नौ हजार से अधिक शिक्षकों को अपनी पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग मिल गई। शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में काफी दिन से प्रक्रिया चल रही थी। इससे पहले सरकार जेबीटी शिक्षकों को स्थायी जिले अलॉट कर चुकी है। मौजूदा समय में इन शिक्षकों को अभी अस्थायी स्कूल मिले हैं। चुनावों के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में इन शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। पूर्व सीएम मनोहर लाल जेबीटी शिक्षकों की बरसों पुरानी चली आ रही इस मांग को लेकर काफी गंभीर थे। उनके निर्देशों के बाद ही स्कूल शिक्षा विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू की थी।
ऑनलाइन स्कूल अलॉटमेंट के आर्डर आने के बाद अब शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया पहले से चालू होने की वजह से चुनाव आचार संहिता का असर इन पर नहीं पड़ेगा। यह सभी शिक्षक 2017 बैच के हैं। मनोहर सरकार ने 2017 में सभी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति दी थी।