{"_id":"62ffe17957d5641d470b4238","slug":"more-than-7500-officers-and-jawans-will-be-deployed-in-mohali-to-protect-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली आएंगे पीएम मोदी: पांच स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, 7500 से ज्यादा अधिकारी व जवान रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली आएंगे पीएम मोदी: पांच स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, 7500 से ज्यादा अधिकारी व जवान रहेंगे तैनात
Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
सार
प्रधानमंत्री के मोहाली में कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फिलहाल उनकी किसी जनसभा के आयोजन की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अगस्त को मोहाली आगमन के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियां लगभग मुकम्मल कर ली हैं। इन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई है। फिलहाल पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र में 7500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह सुरक्षा व्यवस्था 3 से 5 लेयर की होगी। इसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना आज्ञा प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र में 5 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के दौरे के समय भारी सुरक्षा चूक हुई थी। इसके कारण प्रधानमंत्री को बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटना पड़ा था। अब राज्य सरकार और पंजाब पुलिस इसी बात को यकीनी बनाने में लगी है कि प्रधानमंत्री का दौरा सुखद और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो। प्रधानमंत्री के मोहाली में कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फिलहाल उनकी किसी जनसभा के आयोजन की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन