फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 5000 police jawan will be recruited every year in Haryana

खुशखबरीः हर साल 5000 से ज्यादा जवानों की होगी भर्ती, इस वर्ष के आवेदकों की जनवरी में परीक्षा

Wed, 11 Dec 2019 02:58 AM IST
ajay kumar केदारनाथ शर्मा, अमर उजाला, मधुबन (करनाल)
केदारनाथ शर्मा, अमर उजाला, मधुबन (करनाल) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Dec 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
More than 5000 police jawan will be recruited every year in Haryana
हरियाणा पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मधुबन पुलिस अकादमी में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के बीच प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। वे बुद्धा पार्क का उद्घाटन करने के बाद ध्वज फहराने के लिए खुली जीप में आगे बढ़ रहे थे। चर्चा की शुरुआत रंगरूटों के परिचय से हुई। इस दौरान पुलिस भर्ती में आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर निकलकर आई। उन्हें भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के साथ मार्च तक ज्वाइनिंग मिल जाएगी।

विज्ञापन


जानिए पूरी चर्चा....

  • डीजीपी : हाथों में झंडा लिए और ताली बजाकर स्वागत करने वाले ये करीब 5400 रंगरूट ट्रेनिंग ले रहे हैं। जनवरी के अंत तक ये पासआउट हो जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • सीएम : फिर कैंपस खाली रहेगा?
  • डीजीपी : नहीं सर, 5000 हजार जवानों के लिए जो आवेदन लिए हैं। भर्ती प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली है। उनकी जनवरी में परीक्षा होगी और मार्च तक उनकी ट्रेनिंग शुरू करवा दी जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीएम : प्रदेश में कितने और जवानों की जरूरत है?
  • डीजीपी : करीब 20 हजार वैकेंसी और होनी चाहिए।
  • सीएम : इसको कवर कैसे किया जाएगा?
  • डीजीपी : हर साल पांच हजार की भर्ती निकालेंगे और उसे पूरा करेंगे।
  • सीएम : कब तक पूरी हो जाएगी। हर साल कितनी सीटें खाली रही हैं?
  • डीजीपी : साल में 33 फीसदी रिटायरमेंट होता है। कांस्टेबल 1200 के करीब रिटायर होते हैं। 
  • सीएम : ऐसे में तो कम सीटें खाली होनी चाहिए।
  • डीजीपी : सर, कुछ प्रमोट हो जाते हैं और कुछ रिजाइन देकर दूसरी नौकरी ज्वाइन कर लेते हैं। सभी जवान टेस्टों की तैयारी में जुटे हुए हैं। महिला रंगरूटों की तरफ इशारा करते हुए सीएम : ट्रेनिंग व्यवस्था क्या है?
  • डीजीपी : हिसार में नया महिला बटालियन ट्रेनिंग रेंज तैयार की जा रही है। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद एकसाथ छह हजार महिला जवानों को ट्रेंड किया जा सकेगा। 
  • सीएम : इसके और क्या फायदे होंगे ?
  • डीजीपी : रेंज शुरू होने के बाद पांच की बजाए आठ हजार जवानों की भर्ती की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed