फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 300 Indians will return home from Pakistan

पाकिस्तान में 300 से ज्यादा भारतीय फंसे, वतन वापसी की तैयारी में जुटा दूतावास

Mon, 25 May 2020 09:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 May 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
More than 300 Indians will return home from Pakistan
अटारी-वाघा बॉर्डर। - फोटो : फाइल फोटो

लॉकडाउन के बाद पाकिस्तान में फंसे 300 से अधिक भारतीयों को वापस वतन भेजने के लिए इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास ने कमर कस ली है। भारतीय दूतावास ने उन सभी भारतीयों के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान वतन जाने के लिए दूतावास से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में फंसे पंजाब के भी कुछ लोग हैं। इन्होंने अभी कुछ दिन पहले वीडिया के जरिए केंद्र सरकार से मदद मांगी थी। ये लोग दो महीने से पाकिस्तान में फंसे हैं। अब पैसे और दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। गुहार लगाते हुुए इन लोगों ने कहा था कि वतन वापसी के लिए अटारी सड़क सीमा को खोला जाए। अमर उजाला ने पाकिस्तान में फंसे तीन बुजुर्ग पंजाबियों की एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें वह सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चरित्र पर शक में दो चचेरी बहनों को सरेराह काट डाला, ट्रैक्टर से टकराकर आरोपी भाई की भी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं। वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पाकिस्तान गए थे और वहीं फंस गए। एक दंपती लुधियाना का है। इसी तरह पाकिस्तान में इस्लामिक शिक्षा के लिए गए कश्मीरी छात्र भी लौटेंगे। जानकारी के अनुसार यह सभी भारतीय अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वतन लौटेंगे। 

पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात के लोग भी फंसे और वह भी लौटेंगे। अभी तक भारतीय दूतावास ने वापसी की तारीख नहीं बताई है। दूतावास इन सभी को एक स्थान पर इकट्ठा करेगा फिर मेडिकल जांच के बाद अटारी सीमा से प्रवेश की अनुमति देने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed