फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two cousin sisters murdered in Punjab's Tarn Taran

चरित्र पर शक में दो चचेरी बहनों को सरेराह काट डाला, ट्रैक्टर से टकराकर आरोपी भाई की भी मौत

Sun, 24 May 2020 10:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 May 2020 10:00 AM IST
सार

  • हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, मौत 
  • तरनतारन की पट्टी खारा लिंक रोड पर शनिवार दोपहर बाद की वारदात 

विज्ञापन
Two cousin sisters murdered in Punjab's Tarn Taran
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चरित्र पर शक के कारण एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी दो चचेरी बहनों को सरेराह तेजधार हथियारों से काट डाला। वारदात पट्टी-खारा लिंक रोड पर शनिवार बाद दोपहर हुई। वहीं हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार होते समय युवतियों का भाई भी दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद रमनदीप कौर और अमनदीप कौर पट्टी से गांव कोट दाता की तरफ आ रही थी। इस दौरान उनके चचेरे भाई जोबन सिंह ने अपने अन्य रिश्तेदार के साथ दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में रमनदीप कौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अमनदीप कौर ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पंजाब: अमृतसर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, प्रदेश में 16 नए पॉजिटिव मिले, कुल 2045 लोग संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना हरीके के प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह सराय ने बताया कि जोबन सिंह अपनी चचेरी बहनों के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी चचेरी बहनों की हत्या कर दी। वहीं हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जोबन सिंह जब अपने मोटरसाइकिल पर भाग रहा था तो उसका मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर से टकरा गया।


हादसे में जोबन सिंह की भी मौत हो गई। हालांकि डीएसपी कमलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को अभी तक मृतकों के परिजनों ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपी निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव 
वहीं इस हत्याकांड से गुस्साए गांव वासियों ने पुलिस कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनका घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर किया और पत्थर बरसाते हुए पुलिस वालों की कार को भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed