{"_id":"6b02000541a936880d071317","slug":"ai-will-be-able-to-detect-even-a-3-millimeter-nodule-in-a-ct-scan-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1180049-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीटी स्कैन में 3 मिलीमीटर की गांठ भी पकड़ लेगा एआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीटी स्कैन में 3 मिलीमीटर की गांठ भी पकड़ लेगा एआई
विज्ञापन
फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान में बनेगा मददगार, डॉक्टरों को समय पर इलाज शुरू करने में मिलेगी सहूलियत
पीजीआई में सीआईआईसीओएन-2026 के दौरान विशेषज्ञों ने बताई तकनीक की उपयोगिता, गांठ के आकार और बनावट का करेगी विश्लेषण
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। फेफड़ों में कैंसर की छोटी-सी गांठ भी समय रहते पकड़ में आ जाए तो मरीज के इलाज की राह आसान हो सकती है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इस काम में डॉक्टरों का मददगार बन रहा है। सीटी स्कैन की सैकड़ों तस्वीरों के बीच 3 से 5 मिलीमीटर की छोटी गांठ भी कई बार नजरों से छूट जाती है। एआई आधारित तकनीक ऐसी गांठों की पहचान कर उन्हें चिह्नित करने में मदद कर सकती है।
पीजीआई में आयोजित सीआईआईसीओएन-2026 के दौरान ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. मनदीप गर्ग ने बताया कि एआई तकनीक सीटी स्कैन और एक्स-रे की बारीकी से जांच कर संदिग्ध गांठों को पहचान सकती है। इससे बीमारी के शुरुआती संकेत पकड़ने और समय पर इलाज शुरू करने में मदद मिलेगी।
हर गांठ कैंसर नहीं, डॉक्टर करेंगे अंतिम फैसला
डॉ. मनदीप के अनुसार, फेफड़ों में दिखाई देने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती। एआई गांठ के आकार, बनावट और समय के साथ उसमें होने वाले बदलावों का विश्लेषण करने में मदद करता है। इससे डॉक्टर तय कर सकते हैं कि मरीज को आगे किस तरह की जांच या निगरानी की जरूरत है। इससे अनावश्यक जांच और मरीजों की परेशानी भी कम हो सकती है। हालांकि, इलाज और जांच से जुड़ा अंतिम निर्णय विशेषज्ञ डॉक्टर ही लेते हैं।
विज्ञापन
22 नवंबर तक चल रहे इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ चेस्ट इमेजिंग में एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल पर विचार साझा कर रहे हैं।