फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   more than 300 contract employees did not get two months salary

पीयू का बजट खत्म, 300 से अधिक कर्मचरियों को वेतन नहीं

Thu, 23 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
more than 300 contract employees did not get two months salary
- फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी की आर्थिक हालात ने कांट्रेक्ट और डेलीवेज कर्मचारियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पीयू में कार्यरत करीब 300 कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। पीयू कांट्रेक्ट कर्मचारियों के बीच वेतन जारी नहीं होने से भारी रोष है। 
विज्ञापन


पीयू प्रशासन के लिए कांट्रेक्ट कर्मचारियों का दो महीने का वेतन जारी करने में दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पीयू में सालों से कार्यरत कांट्रेक्ट और डेलीवेज क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड और अन्य हेल्पर को दिसंबर 2016 और जनवरी 2017 का वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि दो महीने से किराया, बच्चों की फीस और अन्य सामान खरीदने में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। कर्मचारी लगातार अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अफसर भी बजट न होने की दुहाई दे देते हैं। कर्मचारियों के रोष के बाद बुधवार शाम को वीसी और रजिस्ट्रार की आपात बैठक में मामले पर लंबी चर्चा हुई। कर्मचारियों ने जल्द वेतन जारी नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी तक दे डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू को 30 करोड़ का इंतजार 

more than 300 contract employees did not get two months salary
Panjab University - फोटो : amar ujala
पीयू को 30 करोड़ का इंतजार 
पीयू प्रशासन के पास करीब 4 हजार रेगुलर प्रोफेसर और नॉन टीचिंग कर्मचारियों को फरवरी का वेतन देने के लिए पैसा नहीं है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद यूजीसी ने अभी तक 30 करोड़ की बकाया ग्रांट जारी नहीं की है। पीयू कुलपति मामले में यूजीसी चेयरमैन से भी मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार 23 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पीयू वीसी केंद्रीय एमएचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावडे़कर के सामने फिर से पीयू के बजट की चर्चा करेंगे।  

पीयू कांट्रेक्ट और डेलीवेज कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। पीयू प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। इस मामले में एसोसिएशन ने वीसी और रजिस्ट्रार से जल्द वेतन जारी करने को लेकर बातचीत की है। बुधवार इस संबंध में मीटिंग भी हुई है। 
दीपक कौशिक, प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टॉफ एसोसिएशन।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed